09 जून 2022
जांजगीर-{जनहित न्यूज़}
जांजगीर रंगरेलिया मनाते तीन पटवारियों को रंगे हाथ पकड़ने के बाद गांव वालों के साथ मिलकर पत्नी ने लात घूंसा और बेलन से ठुकाई के बाद महिला के साथ रंगरेलियां मनाने वाले तीनो पटवारियों को सस्पेंड कर दिया गया है। जांजगीर के एसडीएम ने निलंबन आदेश जारी कर दिया है। निलंबन के दौरान तीनो पटवारी बलौदा में अटैच रहेंगे।
महिला के साथ रंगरेलियां मनाने वाले तीन पटवारियों के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की गई है। वीडियो वायरल होते ही राजस्व विभाग के अधिकारी सक्रिय हो गए थे। जैसे ही वायरल के वीडियो के सही होने की पुष्टि हुई जांजगीर एसडीएम ने आदेश जारी करते हुए निलंबन आदेश जारी कर दिया।

ग्राम केरा के पटवारी संतोष दास मानिकपुरी, नैला पटवारी बुद्धेश देवांगन और अवरीद पटवारी बालमुकुंद राठौर का वीडियो सोसल मीडिया में वायरल हो रहा है। एक जून की रात वे एक महिला के घर संदिग्ध अवस्था में मिले थे और ग्रामीणों ने तीनों पटवारियों की जमकर पिटाई कर दी। महिला के घर जाने की खबर एक पटवारी की पत्नी को मिली तो वह भी अपनी बहन के साथ बेलन लेकर पहुंच गई थी और उसने भी महिला व अपने पति की जमकर धुनाई की।

इस मामले में पिटाई का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। सोशल मीडिया में वायरल हुए वीडियो के बाद पूरा प्रकरण उजागर हो गया। शाम होते – होते कलेक्टर के निर्देश पर सस्पेंशन का आर्डर जारी हो गया है।

