सिम्स एवं हैंड्स ग्रुप ने कराया सफल नेत्रदान
13 जून 2022
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} बिलासपुर
100 से अधिक नेत्रहीन जिनकी अमर 8 वर्ष के बच्चो से लेकर 70 वर्ष के बुजुर्ग तक अब भी नेत्र ज्योति के इंतजार में है ।
बिलासपुर तोरवा निवासी दासन मल विधानी का रविवार को स्वर्गवास हो गया, उनके मरणोपरांत उनके परिवार के सदस्यों ने उनका नेत्रदान करवाने की इच्छा जाहिर की एवं हैंड्स ग्रुप से संपर्क किया।
हैंड्स ग्रुप के संरक्षक अभिषेक विधानी ने सिम्स अधिकारियों से वार्तालाप करके ,सिम्स के डॉक्टरों की टीम डॉ अमित कुमार ,डॉ राहुल एवं विनय कुमार के साथ उनके निवास स्थल पहुंचकर सफल नेत्रदान करवाया। दासन मल विधानी स्वर्गीय प्रताप राय विधानी के पुत्र एवं अशोक विधानी के चाचा थे।
हैन्ड्स परिवार श्री दासन मल विधानी और उनके पूरे परिवार को इस पुनीत कार्य के लिए साधुवाद करता है ।
हैन्ड्स ग्रुप हमेशा से ही लोगों को नेत्रदान के प्रति जागरूक करने का कार्य करता रहा है ।पिछले कुछ वर्षों में हैंड्स ग्रुप ने 350 से अधिक सफल नेत्रदान करवाए हैं।
कोरोना कॉल की चुनौतियों के कारण पिछले कुछ वर्षों में नेत्र दाताओं की संख्या में कमी आई है, जिसकी वजह से स्थिति यह है की 100 से अधिक नेत्रहीन जो कि नेत्र ज्योति के इंतजार में कई महीनों से है,उनकी संख्या बढ़ती ही जा रही है,परंतु इतनी संख्या में लोगों द्वारा अपनों के मरणोपरांत नेत्रदान नहीं करवाए जा रहे हैं। जिससे कि काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। नेत्र ज्योति का इंतजार कर रहे 8 वर्ष से 70 वर्ष के लोगो है। जिनकी संख्या एक बड़ी मात्रा में है ।
हैंड्स ग्रुप समाज एवं शहर के सभी लोगों एवं उनके परिवारों से निवेदन एवं आह्वान करता है कि ज्यादा से ज्यादा लोग अपनों के मरणोपरांत उनके नेत्रों का दान करवाएं,ताकि मरणोपरांत दो चुटकी राख हो जाने वाले नेत्र अगर समय पर दान कर दिए गए तो वह किसी दो नेत्रहीनों के जीवन में नेत्र ज्योति ला सकते हैं। अपनों के मरणोपरांत नेत्रदान करवाने हेतु हैंड्स ग्रुप से संपर्क करें-
अविनाश आहूजा 9893194222
मनोहर वाधवानी 9827152005 ,
नेत्रज्योति का एक मात्र विकल्प ”नेत्रदान” है।
हैंड्स ग्रुप आप सभी से विनम्र अपील करता है । नेत्रदान करे और लोगो को नया जीवन दे ।

