पुलिस महानिरीक्षक ने पुलिस अधीक्षकों को दिए निर्देश
15 जून 2022
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} बिलासपुर
पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज कार्यालय में प्रत्येक माह के 01 एवं 15 तारीख को जनदर्शन के माध्यम से पीड़ितजनों को समक्ष में सुनने के लिये जनदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी श्रृंखला में आज दिनांक 15 जून को जनदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें उपस्थित कुल 09 आवेदकों की शिकायतें सुनी गयी, जिसमें 01 जिला रायपुर से संबंधित रही तथा 01 जिला गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही तथा शेष 07 शिकायतें बिलासपुर जिले से संबंधित रहीं। जनदर्शन में मुख्यतः नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधड़ी, जमीन संबंधी विवाद पर मारपीट होने जैसी समस्या लेकर पीड़ितजन उपस्थित हुये।

पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज रतन लाल डांगी के द्वारा जनदर्शन कार्यक्रम में उपस्थित सभी आवेदक की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनकर आवेदक
की शिकायत प्रकरणों में संबंधित पुलिस अधीक्षकों को शीघ्र विधिवत जांच कार्यवाही कराकर नियमानुसार विधिसम्मत कार्यवाही कराने हेतु निर्देशित किया गया।

जनदर्शन में उपस्थित एक आवेदिका की शिकायत का घटनास्थल रायपुर होने से शिकायत पत्र आगामी कार्यवाही हेतु जिला रायपुर को भेजी गई।

