सब्बल से वारकर कर दी नृशंस हत्या..
आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] एक भतीजे ने पुरानी रंजिश पर अपनी विधवा चाची पर सब्बल से वारकर हत्या कर दी। युवक ने महिला के सिर पर ताबड़तोड़ सब्बल से वार कर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी युवक के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया। जहाँ से आरोपी को जेल दाख़िल किया गया।
थाना रतनपुर से मिली जानकारी के अनुसार
विवरण इस प्रकार है कि 18 जुलाई.2022 को प्रार्थीया श्रीमती दुर्गा बाई पाटले निवासी करैहापारा थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि मुकेश पाटले उर्फ चिंटू के द्वारा अपने चाची सुरेखा पाटले को सब्बल से मारकर हत्या कर दिया हैं। जिसकी
सूचना पर घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियो को दी गई मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्रीमती पारुल माथुर के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रोहित कुमार झा एवम पुलिस अनुविभागीय अधिकारी आशीष अरोरा के मार्गदर्शन पर थाना रतनपुर पुलिस द्वारा फरार आरोपी की पतासाजी की गयी।
लगातार पूछताछ व गहन तलाश कर आरोपी को भरवीडीह के जंगल से धर-दबोचा गया। जिसे थाना लाकर पूछताछ करने पर आरोपी मुकेश के द्वारा बताया कि मृतिका सुरेखा पाटले आरोपी को पागल कहकर बुलाती थी, इसलिए सब्बल से वार कर हत्या कर दिया। आरोपी के विरुद्ध हत्या का अपराध दर्ज कर धारा – 302 भादवि के तहत क़याम कर 19 जुलाई 2022 को न्यायालय में पेश किया गया हैं। जहाँ से जेल दाख़िल किया गया।
जप्त संपत्ति
- घटना में प्रयुक्त लगभग 4 फीट का सब्बल बरामद।
आरोपी - मुकेश पाटले पिता मोहित पाटले उम्र लगभग 24 साल पता करैहापारा थाना रतनपुर।


