असिस्टेंट गवर्नर पद के साथ ही
प्रदेश मेम्बरशिप कोऑर्डिनेटर की मिली अहम जिम्मेदारी
24 जुलाई 2022
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] रोटरी क्लब असिस्टेंट गवर्नर पायल लाठ को अलग-अलग क्षेत्र में विभिन्न उत्कृष्ट कार्यो को संपन्न कराने की उपलब्धि हासिल है। पायल की इन्ही उपलब्धियों को देख कर डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सुनील फाटक द्वारा डिस्ट्रिक्ट अवार्ड से सम्मानित किया है और फाटक ने उन्हें रोटरी की ओर से और बहतर से बहतर कार्य को अंजाम देने के लिए उतप्रेरित करते हुए उन्हें फिर से असिस्टेंट गवर्नर के साथ प्रदेश मेंबरशिप कोऑर्डिनेटर की भी जिम्मेदारी दी गई है।
आप को बताते चले की रोटरी क्लब का डिस्ट्रिक्ट अवार्ड सेरेमनी राजधानी रायपुर के 6-7 क्लबों के समूह ने मिलकर इस सेरेमनी का आयोजन होटल बेबीलोन में किया गया।
इस सेरेमनी में पायल द्वारा रोटरी क्राउन का गठन जो पूर्व में किया गया था। जो 30 सदस्यों का एक समूह है जिसका उद्देश्य समाज सेवा और तेजी से बढ़ाना रहा है, कई विपरीत परिस्थितियों में आम लोगो की मददत को लेकर आगे आए रोटरी क्राउन को एक चेहरा दिया और साथ ही असिस्टेंट गवर्नर होते हुए उन्होंने रोटरी क्लब रायगढ़ स्टील सिटी, रोटरी क्लब ऑफ़ रायगढ़ रॉयल और रोटरी क्लब ऑफ़ बिलासपुर ये तीनो क्लब को गाइड करते रही और पूर्णरूप से सभी को संचाललित करती रहीं है।
साथ ही 150 से अधिक लोग प्रदेश के आलावा ओडिसा एवं एम.पी के लोग भी सामिल हुए थे। जिसका आयोजन बिलासपुर के होटल इंटरसिटी में किया गया था. इन्ही सब सफल आयोजनों को देखते हुए पायल को फिर से तीन क्लब दिया गया है अर्थात उनको फिर असिस्टेंट गवर्नर रूप में चयनित किया गया।
इस वर्ष पायल को रोटरी क्लब बिलासपुर, रोटरी क्लब रायपुर ईस्ट, रोटरी क्लब कोरबा। इन सभी क्लब को संचालन करने में मार्गदर्शक की भूमिका में रहेंगी और साथ ही पुरे प्रदेश में सदस्यता अभियान भी करेंगी।




