अपराधिक घटनाओं से सुलग रही न्यायधानी सोशल मीडिया मुस्तैद पुलिस की पकड़ दिन ब दिन पड़ रही ढीली !
03 सितंबर 2022
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} बिलासपुर
इन दिनों पुलिस सोशल मीडिया से एक तरफ त्रस्त है वही दूसरी तरफ खुश भी है कि हमसे ज्यादा सोशल मीडिया मुस्तैद है और ये पुलिस के लिए काफी सहयोगी साबित हो रहा है विगत दिनों कुछ इसी तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए और पुलिस ने उन्हें संज्ञान में लेते हुए उस पर कार्यवाही भी की ये अच्छी बात है पर यदि पुलिस पर ही आधीरात को
सरे- राह थप्पड़ जड़ दिया जाए वो भी एक महिला द्वारा ये गंभीर मामला है इस घटना को पुलिस के आला अधिकारियों को बेहद ही गम्भीर मानते हुए इस पर निष्पक्ष जांच करानी चाहिए।
ज्ञात हो कि मामला 02 सितंबर की रात्रि का है आर. 788 मोरज सिंह एवं आर. प्रकाश साहू की मोपका चौक में नाइट गश्त लगी थी।
नो एंट्री को लेकर कुछ लोगों से विवाद हुआ जिसमें उनके साथ महिला को ये नागवार गुजरा की हमें क्यो रोका फिर क्या था वो महिला इतने आवेश में आ गई कि वर्दीधारी आरक्षक मोरज सिंह को थप्पड़ जड़ दिया और इस घटना का वीडियो वायरल हो गया लेकिन एक और बात उस वीडियो में नजर आती है कि उक्त महिला बार -बार आरक्षक को शराब पिये हो कि बात कहे जा रही है अब सवाल ये उठता है कि गलत कौन था?
एक पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी करने में कोताही बरतता है तो पूरी जनता उस पर उंगली उठाती है पर यदि कठोर कार्यवाही करता है तो वही जनता हा-हा कार मचाती है इस मामले में दोनों पक्षो की निष्पक्ष जांच उपरांत ही कार्यवाही होनी चाहिए।
नाईट गश्त पर निकले आरक्षक ने महिला को रोका तो महिला ने वर्दीधारी आरक्षक थप्पड़ जड़ दिया वीडियो वायरल होने के बाद अब महिला और उसके साथियों की पुलिस कर रहीतलाश
इससे पहले बिलासपुर में 3 वीडियो वायरल
हुए जिसमें बदमाशों द्वारा सरेआम पिटाई की जाती नजर आ रही थी, लेकिन इस बार तो पुलिस ही पिट गई। लोग इस तरह बेखौफ हो चुके हैं कि मामूली बात पर किसी की भी पिटाई की जा रही है और लोग इसका वीडियो बनाकर वायरल करने से भी गुरेज नहीं कर रहे। इस बार तो हमला खाकी वर्दी पर हुआ है।
देखिए वीडियो…
ताजा वीडियो 02 सितंबर रात का बताया जा रहा है । इस वीडियो में दिख रहा आरक्षक मोराज सिंह एवं प्रकाश साहू की ड्यूटी मोपका चौक में नाईट गश्त की लगी हुई थी। बताया जा रहा है इसी दौरान नो एंट्री को लेकर उनका एक महिला से विवाद हो गया और उस महिला ने तैश में आकर आरक्षक मोराज सिंह को थप्पड़ जड़ दिया और बेधड़क वहां से निकल गयी। इस घटना का वीडियो किसी ने अपने मोबाइल पर कैद कर लिया था। अगले ही दिन यह वीडियो वायरल हो गया। अब बिलासपुर में भी महिलाएं इस तरह से बेलगाम हो चुकी है कि कानून व्यवस्था के रखवाले भी उनसे सुरक्षित नहीं है।
अब तक तो गुंडे बदमाश ही वीडियो में मारपीट करते नजर आ रहे थे लेकिन अब तो एक महिला ने आरक्षक को ही थप्पड़ जड़ दिया। आरोप लगाया जा रहा है कि आरक्षक नशे में था। अगर वह नशे में था तो भी महिला का कोई हक नहीं बनता कि वह किसी वर्दीधारी सरकारी कर्मचारी पर हाथ उठाए । वीडियो में आ रही आवाज से यह स्पष्ट हो रहा है कि आरक्षक को थप्पड़ मारने वाली महिला का साथ उसके कुछ पुरुष साथी दे रहे थे। पुलिस जल्द ही उन्हें भी ढूंढ निकालने का दावा कर रही है। अब पुलिस इस वीडियो को संज्ञान में लेकर मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी महिला की गिरफ्तारी मुमकिन है।बहराल इस मामले की जांच
सी एस पी कोतवाली स्नेहिल साहू द्वारा की जा रही है।

