गैंगरेप का आरोपी शाहनवाज अली युवक कांग्रेस संगठन में किसी पद पर नही है आसीन-युंका
08 अक्टूबर 2022
मनेन्द्रगढ़-{जनहित न्यूज़}
मनेन्द्रगढ़ जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष हफीज मेमन ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सोशल मीडिया वेब मीडिया में चल रही उन भ्रामक खबरों का खंडन करते हुए कहा कि जिसमे युवक कांग्रेस मनेन्द्रगढ़ जिलाध्यक्ष को गैंगरेप का आरोपी बताया गया है। जबकि इस कृत्य से मेरा कोई लेना देना नहीं है कुछ न्यूज पोर्टल द्वारा युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष के नाम से भ्रामक खबरे प्रकाशित की है, जबकि उस मामले में जो आरोपी है वह छोटा नागपुर निवासी शाहनवाज अली है। जो पूर्व में युवक कांग्रेस छोटा नागपुर का नगर अध्यक्ष था।
परंतु वर्तमान में शाहनावज नाम का युवक कांग्रेस के किसी भी पद में नही है, हाल ही में युवक कांग्रेस के संगठन चुनाव के परिणाम घोषित हुए है। जिसमे मैं युवक कांग्रेस मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर का जिलाध्यक्ष निर्वाचित हुआ हूं।
मेरे द्वारा अभी न तो जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया है न ही किसी ब्लाक व नगर कार्यकारिणी घोषित की गई है। ऐसे में शाहनवाज अली अभी युवक कांग्रेस के किसी पद पर नही है। इसके बावजूद युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष गैंगरेप में गिरफ्तार शीर्षक से खबर प्रकाशित करना पूर्णतः गलत है।
ऐसी खबरों से युवक कांग्रेस संगठन की छवि धूमिल होती है। युवा कांग्रेस संगठन का ऐसे कृत्यों से कोई सरोकार नही है।


