1 लाख 40 हजार नगद सहित 8 मोबाइल व बाइक हुआ जब्त
29 अक्टूबर 2022
बिलासपुर-रतनपुर-[जनहित न्यूज़] बिलासपुर धार्मिक नगरी में खेल रहे जुआ फड़ पर एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और रतनपुर थाने की संयुक्त टीम ने छापा मार कार्रवाई की है। पकड़े गए 13 जुआरियों से 1 लाख 40 हजार नगद सहित 8 मोबाइल, बाइक, बरामद किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार
मुखबिर की सूचना पर।
करैहापारा के पास कुछ लोग जुआ खेल रहे है जिसमें ताश की 52 पारी के साथ रूपयों पैसों का दाॅंव लगाया जा रहा है। सूचना मिलने पर छापामार कार्यवाही करने एसीसीयू व थाना रतनपुर की संयुक्त टीम गठित कर कार्यवाही के निर्देश पर थाना प्रभारी के हमराह मौके पर रेड कार्यवाही किया गया। 13 आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट की तहत कार्यवाही की गई।
गिरफ्तार आरोपी…
- वादिर खान पिता राशीद खान, 02. निरंकार तंबोली पिता स्व मानिकलाल तंबोली, 03. धमेंद्र पटेल पिता सीताराम पटेल, 04. जीत्तू पाटले पिता मुन्नालाल पाटले, 05. प्रमोद कुमार कहरा पिता स्व भरतलाल कहरा, 06.विक्की जायसवाल पिता मनीराम जायसवाल, 07.लक्ष्मी प्रसाद सारथी पिता अंजोरा राम सारथी, 08.संकेत तिवारी पिता दुर्गा प्रसाद तिवारी, 09.गोलू राज पिता गणेश प्रसाद गोड 10. सत्यपाल सोनी पिता आर.पी.सोनी, 11.संजय यादव पिता विजय यादव, 12. संजय कुमार पिता मानिक लाल सोनी 13. हकीम मोहम्मद पिता सुअराती मोहम्मद उम्र 42 साल सभी निवासी रतनपुर थाना रतनपुर जिला बिलासपुर छ.ग.
उक्त कार्यवाही में एसीसीयू प्रभारी हरविंदर सिंह एसीसीयू टीम से उपनिरी.अजय वारे आर. हेमंत सिंह, दीपकएगोविंदएविवेक राय व थाना रतनपुर थाना प्रभारी प्रसाद सिंन्हा, सउनि, ओंकार बंजारे, आर. दीपक मरावी, सचिन तिवारी का विशेष योगदान रहा।


