संभावित अतिवृष्टि और खराब मौसम के खतरे को देखते हुए बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि शासकीय और निजी स्कूलों में घोषित किया गया अवकाश
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के संभावित प्रभाव और भारी बारिश की आशंका को देखते हुए बिलासपुर जिला प्रशासन ने बड़ा एहतियाती कदम उठाया है। बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए जिले के सभी स्कूलों में 29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को अवकाश घोषित किया गया है।
कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के आधार पर जिले में संभावित अतिवृष्टि और प्रतिकूल मौसमी परिस्थितियों की आशंका को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है, ताकि बच्चों को स्कूल आने-जाने के दौरान किसी तरह की परेशानी या जोखिम का सामना न करना पड़े।
शासकीय और निजी स्कूलों पर लागू होगा आदेश-:
जारी आदेश के अनुसार, 29 अक्टूबर को जिले के सभी शासकीय एवं अशासकीय प्राथमिक, माध्यमिक, हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी विद्यालयों में अवकाश रहेगा। आदेश तत्काल प्रभावशील कर दिया गया है।
जिला प्रशासन ने संभावित खराब मौसम को ध्यान में रखते हुए एहतियात बरतने का निर्णय लिया है। चक्रवाती तूफान के प्रभाव से मौसम में होने वाले संभावित बदलाव के मद्देनजर बच्चों की सुरक्षा को सबसे अधिक महत्व दिया गया है।
देखिए आदेश…


