ब्लॉक कांग्रेस कमेटी 01 के अध्यक्ष जावेद मेंमन के नेतृत्व में वार्ड क्रमांक 32 में पदयात्रा कर आम जनों से किया जनसंपर्क
11 अक्टूबर 2022
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] भारत जोड़ो यात्रा ब्लॉक 01 मे वार्ड नंबर 32 बूथ नंबर 119.122 मे धोबी मोहल्ला नाज बाड़ा यादव मोहल्ला होते हुए मध्य नगरी तक पदयात्रा निकाली गई…
कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी की पदयात्रा के तहत प्रदेश में भी कांग्रेसजन पदयात्रा करते हुए घर-घर दस्तक दे रहे हैं। बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र में भी कांग्रेस की पदयात्रा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी 01 के द्वारा वार्ड क्रमांक 32 में यात्रा निकालते हुए आम जनों से संपर्क किया गया । ब्लॉक कांग्रेस कमेटी 01 के अध्यक्ष जावेद मेंमन की अगवाई में पदयात्रा के विधानसभा प्रभारी विधायक शैलेश पांडे पार्षद स्वर्ण शुक्ला पार्षद ,रामा बघेल जोन अध्यक्ष काशी रात्रे , विनय वैद्य चंद्र प्रदीप बाजपेई गणेश रजक ने आज बूथ क्रमांक119 एवं 122 में घर-घर कांग्रेस जनों ने दस्तक दी। विधायक शैलेश पांडे ने कहा है पदयात्रा के दौरान कांग्रेस जन राज्य सरकार की उपलब्धि को लेकर जनता के बीच जा रहे हैं तथा राज्य सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने के साथ ही शासन की योजनाओं का लाभ जनता को मिले इसके लिए चर्चा भी कर रहे हैं। फीडबैक भी ले रहे हैं । कांग्रेस सरकार के कामकाज से जनता खुश है। शहरी क्षेत्र में नाली पानी बिजली सड़क के अलावा लोगों को मूलभूत सुविधाओं का लाभ एवं जनता के बीच कांग्रेस की विचारधारा को लेकर कांग्रेस जन घर-घर चर्चा कर रहे हैं। केंद्र सरकार युवाओं को रोजगार देने में नाकाम है विधायक पांडे ने देश में आर्थिक संकट के लिए महंगाई एवं पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों को भाजपा सरकार की नाकामी माना है और जनता के बीच महंगाई को लेकर चर्चा भी कर रहे हैं।
जावेद मेमन ने कहा है कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी 3500 किलोमीटर की पदयात्रा कर रहे हैं। देश में भाजपा ने जाति धर्म के नाम पर नफरत फैलाने का काम किया है देश में भाईचारा एकता कायम रखने के लिए राहुल गांधी पर यात्रा कर रहे हैं और भारत जोड़ो यात्रा के दौरान आम जनता से भी मुलाकात कर रहे हैं इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ में भी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम के निर्देश पर सभी ब्लाकों में कांग्रेस की पदयात्रा चल रही है बिलासपुर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय पांडे के निर्देश पर शहर के सभी ब्लॉकों में प्रत्येक वार्ड में पदयात्रा की जा रही है हर बूथ पर कार्यकर्ता घर घर पहुंच कर आम जनता से चर्चा कर रहे हैं । आज की पदयात्रा में शहिद विनोद चौबे नगर मे जाकर नागरिकों के चर्चा की।
इस अवसपर पिंकी बत्रा शबनम बख्श आशा यादव चंद्र सुदीप बाजपेई युवा कांग्रेस बिलासपुर विधानसभा उपाध्यक्ष अयाज खान गणेश रजक काशी रात्रे,विनय वैद्य स्वप्निल शुक्ला मुन्नू शुक्ला अहमद खान पीर बक्श करम गोरख चुट्टू अवस्थी दीपांशु श्रीवास्तव समेत अनेक कांग्रेसी मौजूद थे।


