जरहाभाठा के मकान से नशीली दवाओं का जखीरा किया जब्त
14 नवंबर 2022
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] मिनीबस्ती जरहाभाटा के एक मकान में नशीली दवाइयों का जखीरा डम्प कर बिक्री कर रहे थे,आरोपी ऐसीसीयू की टीम ने घर पर छापामारी कार्यवाही की ,जिसमे नशीली दवाइयों का जखीरा के साथ दो नशे के सौदागर को ऐसीसीयू की टीम ने धर-दबोचा।
नशीली समान बरामद कर अग्रिम कार्यवाही हेतु थाना सकरी के सुपुर्द किया गया।
मिली जानकारी के अनुसार मामला इस प्रकार है कि आज मुखबिर द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली कि मिनीबस्ती निवासी सौखी लाल यादव व बंटी गहरवार द्वारा नशीली दवाइयों की बिक्री की जा रही है, जो नशीली दवाइयों को आवास पारा सैदा थाना सकरी स्थित सौखी लाल यादव के घर में डम्प कर रखें है। उक्त सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा ऐसीसीयू प्रभारी को रेड कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। उक्त निर्देश पर एसीसीयू टीम द्वारा रेड कार्यवाही की गई। आरोपी सौखी लाल यादव पिता रामभरोस यादव उम्र 29 साल निवासी मिनीबस्ती जरहाभाटा के कब्जे से रेक्सोजेसिक इंजेक्शन कुल 1400 नग ऐमपुल, एविल वायल कुल 300 नग कीमती 49,500 को बरामद कर अग्रिम कार्यवाही हेतु थाना सकरी के सुपुर्द किया गया।
छापामारी कारवाही में ऐसीसीयू प्रभारी हरविंदर सिंह हेमंत सिंह दीपक उपाध्याय विवेक राय एवं टीम की सराहनीय भूमिका रही।

