ड्रीमलैंड हायर सेकेंडरी स्कूल में भव्य रूप से मनाया गया…बाल दिवस अध्यनरत बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतिता
14 नवंबर 2022
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} बिलासपुर
ड्रीमलैंड हायर सेकेंडरी स्कूल में आज बाल दिवस के उपलक्ष्य में भव्य आयोजन किया गया जिसमें अध्यनरत बच्चों द्वारा मनमोहक प्रस्तुति दी गई।
आज का भव्य आयोजन ड्रीमलैंड हायर सेकेंडरी स्कूल की प्राचार्या श्रीमती निवेदिता सरकार के नेतृत्व में किया गया जिसमें
सर्वप्रथम मां सरस्वती की पूजा – अर्चना कर दीप प्रजलितकिया गया एवं सरस्वती वंदना के द्वारा कार्यक्रम प्रारंभ किया गया।
आज के इस कार्यक्रम में ड्रीमलैंड हायर सेकेंडरी स्कूल की प्राचार्या श्रीमती निवेदिता सरकार और वाइस प्रसिडेंट श्रीमती तापोषी सरकार के साथ ही विशेष रूप से तक्षशिला हाउस द्वारा सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मैडम सपना के प्रोत्साहित करने वाले शब्दों के साथ हुई।
कक्षा पांचवी की छात्राओं द्वारा छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय नृत्य सुआ नाच प्रस्तुत किया गया।इसके पश्चात कक्षा पहली तथा दूसरी के छात्रों को म्यूजिकल चेयर खेल खिलाया गया। राशी सरकार ने बहुत ही मनभावक कविता सुनाकर बच्चों का उत्साह बढ़ाया।
कक्षा दूसरी की छात्रा आराध्या देवांगन ने सोलो डांस की प्रस्तुति दी।इसी बीच विद्यालय की उपप्रधान अध्यापिका श्रीमती तापोशी सरकार मैडम ने बहुत ही सुंदर कविता बच्चों को सुनाई और उनका उत्साह बढ़ाया।
विद्यालय की शिक्षिकाए मैडम भट्टाचार्य , मैडम शकुंतला , मैडम आशा इन्होंने बच्चों को अपने अनमोल वचनों से अनुग्रहित किया। कक्षा आठवीं और दसवीं की छात्राओं द्वारा मनमोहक राजस्थानी नृत्य प्रस्तुत किया गया।
इसी के साथ विद्यालय की सभी शिक्षिकाओं ने नृत्य द्वारा आज बाल दिवस के अवसर पर बच्चों का मनोरंजन किया।
कार्यक्रम के अंत पर राज्यगीत गाकर और मैडम प्रिंसिपल की मीठी वाणी सुनकर कार्यक्रम का समापन किया गया।
देखिए वीडियों…








