विभाग द्वारा 500 बच्चों को दी गई यातायात के नियम की जानकारी
16 नवंबर 2022
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़}
बिलासपुर जिले की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारुल माथुर के दिशा निर्देश में इन दिनों जिले के शिक्षण संस्थाओं में लगातार यातायात जन जागरूकता का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है इस क्रम में आज बिलासपुर के ड्रीमलैंड इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल में यातायात जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
यातायात के सब इंस्पेक्टर उमा शंकर पांडे एवं आरक्षक रोशन और भुनेश्वर के द्वारा स्कूल के लगभग 500 छात्र-छात्राओं को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक किया गया।
इस क्रम में उमा शंकर पांडे ने स्कूली बच्चों को सड़क में प्रवेश करने के नियम सड़क में चलने के नियम यातायात संकेत सड़क दुर्घटना के कारण निवारण के साथ-साथ मोटर व्हीकल एक्ट की सविस्तार जानकारी दी गई।
इसके अलावा उपनिरीक्षक उमा शंकरपांडे ने गुड सेमिरितन के संबंध में स्कूली छात्र छात्राओं को विस्तारपूर्वक समझाया एवं कार्यक्रम के अंत में सभी स्कूली छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति निष्ठावान होने की शपथ दिलाई गई।
संस्था के प्राचार्य श्रीमती निवेदिता सरकार ने बच्चों को यातायात से संबंधित कविता सुना कर यातायात के नियमों को पालन करने के लिए उत्साहित किया कार्यक्रम का आभार श्रीमती सीमा भट्टाचार्य ने किया व संचालन श्रीमती दिव्या सिंह ने किया






