पहली खदान में अधेड़ की वही सरकंडा में महिला की लाश मिलने से क्षेत्र में फैली दहशत
19 नवंबर 2022
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] दो अलग-अलग इलाकों में लाश मिलने से क्षेत्र फैली सनसनी। लाल खदान में अधेड़ की तो सरकंडा में मिली महिला की लाश, मौत के कारणों का खुलासा अभी नहीं हुई है।
आज दो अलग-अलग क्षेत्रों में लाश मिली है पहला लाल खदान क्षेत्र में बंद पड़े स्पिनिंग मिल में इलाके के अधेड़ की लाश मिली है।
मृतक का नाम जीवन लाल वर्मा बताया जा रहा है। 46 वर्षीय जीवनलाल महमद का निवासी है। शनिवार सुबह लोगों ने जीवन लाल की औंधे मुंह पड़ी लाश देखी, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची तोरवा पुलिस जांच में जुट गई है। जीवन लाल वर्मा की मौत की वजह का पता लगाया जा रहा है।
वही सरकंडा क्षेत्र में बहतराई गीतांजलि सिटी फेस टू के पास एक अज्ञात महिला की लाश लोगों ने सुबह-सुबह देखी। इसकी सूचना सरकंडा थाने में की गई । मौके पर पहुंचकर पुलिस ने तफ्तीश की तो लाश की शिनाख्त जबरा पार निवासी इंदु बाई के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि इन्दु बाई घरों में काम करती थी, लेकिन जबरा पारा में रहने वाली इंदु बाई खमतराई कैसे पहुंची यह जांच का विषय है। पुलिस ने पंचनामा कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही इस बात का खुलासा होगा कि इन्दु बाई की मौत कैसे हुई है। पुलिस फिलहाल कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है।



