स्वीकृत कार्यो के लिए जनभागीदारी समिति से मद राशि हुई स्वीकृत
24 नवंबर 2022
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} बिलासपुर
जनभागीदारी समिति के अध्यक्षता में शासकीय जे.पी. वर्मा कॉलेज जरहाभाठा के जनभागीदारी समिति की बैठक में सर्व समिति से निम्न कार्य प्रस्तावित हुए, मुख्य गेट का चौड़ीकरण, प्रवेश द्वार के दोनों ओर चेकस टाइल्स एवं हेज लगाया जाना , सम्पूर्ण बाउंड्री वाल में एंगल एवं कांटे तार लगवाना, खेल ग्राउंड में चारो ओर प्लांटेशन, महाविद्यालय की सुरक्षा के लिए C.C. TV. कैमरा, चौकिदार के लिए कमरे की व्यवस्था, पीछे साइड में साइकल स्टैंड का निर्माण, नवीन कम्प्यूटर लैब का निर्माण, एम. एस. की कक्षाएं प्रारम्भ करने प्रस्ताव, ग्रन्थालय हेतु नवीन पुस्तकों का क्रय, माइनर प्रोजेक्ट के लिए जनभागीदारी समिति से मद स्वीकृत, वाटर हार्वेस्टिंग की सुविधाओं को पास कर, वृक्षारोपण का भी कार्यक्रम किया गया।
अध्यक्ष काशीरात्रे ने बताया
कॉलेज में बरसात में हो रही जल भराव की समस्या को देखते हुए कहा कि महापौर ने बड़े नाला बनने का भूमिपूजन कर दिए हैं जल्द ही जलभराव की समस्याओं को जल्द से जल्द दूर हो जाएंगे।
बैठक में उपस्थित जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष काशीरात्रे, सांसद प्रतिनिधि शैलेंद्र यादव, विधायक प्रतिनिधि खालिद अंजुम , कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर एस. एन. निराला , डॉ. के.के. अग्रवाल , डॉ. एस.के. पांडेय , डॉ. एस. के. शर्मा , डॉ. आर. एस. कौशिक , साहित्कार सतीश जयसवाल , ।आमना खान , विजय ताम्रकार , ज़हूर अली , ज़मीर अहमद , श्याम कोल्हे की उपस्थिति में सर्वसहमति से निर्णय एवं पास किए गए।



