28 नवंबर 2022
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] एक सनसनीखेज मामला सामने आया है
शहर के मुख्य मार्ग सदर बाजार में दिन-दहाड़े एक व्यसायी से 80 हजार की उठाईगिरी से क्षेत्र में मचा हड़कंप। पुलिस जांच में जुटी।
यहाँ पूरा मामला थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत सदर बाजार की है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आज
सोमवार को रतनपुर के रहने वाले कपड़ा और सोने चांदी के व्यवसाय करने वाले रामलाल ताम्रकार 52 वर्षीय बिलासपुर में भुगतान करने के लिए रतनपुर से गायत्री बस से बिलासपुर के नेहरू चौक आए और नेहरू चौक से ऑटो में सवार होकर करोना चौक सदर बाजार में पहुंचे और ऑटो से बाहर निकल कर आगे बढ़ गए।
जिसके बाद अपने पास रखे झोले को देखते है की उसके अंदर रखी 80 हजार की रकम गायब है। जिसके बाद पीड़ित सीधे थाना पहुंच कर घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी लगते ही हरकत में पुलिस आई और मामले की जांच में जुट गई। सीटी कोतवाली पुलिस घटना स्थल में पहुंच कर सीसीटीवी फुटेज और आस-पास से जानकारी एकत्र कर रही है।


