भानुप्रताप पुर उप चुनाव में नुक्कड़ सभाओं में ओपी ने भूपेश सरकार की खोली पोल
28 नवंबर 2022
रायगढ़-{जनहित न्यूज़}
रायगढ़ भानुप्रताप पुर विधान सभा उप चुनाव को महत्वपूर्ण चुनाव बताते हुए भाजपा प्रदेश महामंत्री ओपी चौधरी ने कहा इस चुनाव का परिणाम कांग्रेस को छग की सत्ता से बेदखल करेगा ओपी ने कलेक्टर की सेवा छोड़कर भाजपा प्रवेश के कारणों का खुलासा करते हुए क्षेत्र की जनता को बताया कि भाजपा मे ही देश राज्य समाज व व्यक्ति का सही तरीके से विकास संभव है l कलेक्टर का पद छोड़कर वे प्रदेश के विकास के लिए संकल्प बद्ध है l ऐसा कोई सगा नहीं जिसे कांग्रेस ने ठगा नहीं का नारा लगाते हुए ओपी ने कहा कि कांग्रेस ने हर वर्ग को ठगने का काम किया है l स्व सहायता समूहो का कर्जा माफ करने के वादे से मुकरते हुए इस सरकार ने महिलाओ के साथ छल किया l पच्चीस सौ रुपए बेरोजगारी भत्ता देने का वादा करने वाली इस सरकार ने बेरोजगार यूवाओ के साथ छल किया l छत्तीसगढ़ में सारी भर्तियों को रद्द कर युवाओं के साथ छल किया l एसआई भर्ती निरस्त हो गई l भर्तियों में जमकर भ्रष्टाचार हो रहा है l आदिवासियों के आरक्षण के मुद्दे पर ओपी चौधरी ने कहा कि भूपेश सरकार व कांग्रेस की गलत नीतियो के वजह से आदिवासियों का आरक्षण 32% से घटकर 20% हो गया l सन 2012 से भाजपा सरकार ने आदिवासीयों के लिए 32% आरक्षण का प्रावधान किया l भूपेश सरकार को आदिवासियों का यह हित रास नही आया l आरक्षण के मुद्दे पर सरकार के दो मुहे रवैए की पोल खोलते हुए कहा कि आदिवासियों का आरक्षण कम करने के लिए हाई कोर्ट में जिस व्यक्ति ने प्रकरण दायर किया उसे भूपेश सरकार ने पुरुस्कृत करते हुए कैबिनेट दर्जा एस सी कमीशन का चेयरमेन बना दिया l आदिवासियों का आरक्षण कम करने वाले व्यक्ति को पुरुस्कृत क्यों किया गया भूपेश सरकार इसका किस मुंह से जवाब देगी l आरक्षण बढ़ाने के दावे को खोखला बताते हुए ओपी ने कहा सामने चुनाव देख भूपेश सरकार फिर से आरक्षण को लेकर मायावी भ्रम जाल फैला रही है l जिस दिन हाईकोर्ट में आरक्षण कम किए जाने के मामले की सुनवाई हो रही थी इस दौरान अन्य मामले में मनु सिंघवी कपिल सिंबल मीनाक्षी अरोरा जैसे महंगे वकील भूपेश सरकार की ओर से भ्रष्टाचार के मामले में बचाव पक्ष की भूमिका निभा रहे थे l जबकि हाईकोर्ट में आरक्षण के मुद्दे में चल रही बहस के दौरान सरकार ने किसी भी अच्छे वकील को नहीं लगाया l ओपी ने सरकार के खाने के दांत व दिखाने के दांत को अलग अलग बताया l गरीबों हेतु मोदी सरकार की सबसे बड़ी योजना प्रधानमंत्री आवास योजना के बारे में ओपी ने कहा कि देश के अन्य प्रदेश मध्य प्रदेश उड़ीसा उत्तरप्रदेश में गरीबों को सस्ते मकान बना कर दिए गए l लेकिन प्रदेश के 16 लाख गरीब भूपेश सरकार की जिद की वजह से मकान मालिक बनने से वंचित हो गए l भानूप्रतापपुर को जिला बनाने का स्मरण कराते हुए भाजपा नेता ओपी ने कहा झूठे वादों के जरिए एक बार सत्ता हासिल की जा सकता है लेकिन जनता का दिल नहीं जीता जा सकता l छत्तीसगढ़ में कोयला शराब रेत रोजगार खनन से जुड़े क्षेत्रों में माफिया राज हावी हो गया है l कांग्रेस से जुड़े लोग बड़े पैमाने पर ट्रांसपोर्टिंग का कार्य कर रहे है l कोरबा जिले में चल रहे कोल खनन का जिक्र करते हुए ओपी चौधरी ने कहा बड़े पैमाने पर हो रही कोयला चोरी को लेकर जब उन्होंने खुलासा किया तो माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की बजाय उल्टे उनके खिलाफ एफ आई आर दर्ज कर दी गई l प्रदेश में ईडी के छापे के दौरान कांग्रेस से जुड़े लोगो w अधिकारियों के पास बड़े पैमाने में सोने की जब्ती के साथ साथ करोड़ों रुपयों के अवैध लेन देन का हिसाब भी मिला है l छत्तीसगढ़ से लूटा गया पैसा गांधी परिवार को पहुंचाया जा रहा है l माफियाओं का पैसा चुनाव के दौरान उपयोग किए जाने की संभावना भी ओपी ने व्यक्त की l भाजपा सरकार के दौरान स्थानीय भर्ती के प्रावधान की व्यवस्था का जिक्र करते हुए भाजपा नेता ने कहा कि
नक्सल क्षेत्रों में पदस्थापना के दौरान महसूस किया कि बहुत से सरकारी पद रिक्त है l उनमें कोई पदस्थापना नहीं है इस वजह से सरकारी कार्य बाधित हो रहे थे बाहर से आने वाले सरकारी कर्मचारी 1 या 2 वर्ष सेवा देने के पश्चात यहां से ट्रांसफर अन्यंत्र करा लेते थे l स्थानीय लोगो की भर्ती का प्रस्ताव भाजपा सरकार ने स्थानीय लोगो के हितों के मद्देनजर तत्काल स्वीकार किया l शिक्षक पटवारी क्लर्क वर्ग तीन वर्ग चार से जुड़े पदों पर स्थानीय लोगो की भर्ती शुरू हो गई इन जिलों में अन्य जिलों के लोग भर्ती हेतु आवेदन की पात्रता नहीं रखते थे l स्थानीय भर्ती के इस अहम प्रावधान को कांग्रेस सरकार ने समाप्त कर दिया सरकार के इस फैसले से सर्वहारा वर्ग से जुड़े लोगों का सीधा नुकसान हुआ l बुजुर्गों को एक हजार व पंद्रह सौ रुपए पेंशन देने का वादा भी यह सरकार भूल गई l कर्मचारियों का डीए व महंगाई भत्ता रोक दिया गया है l प्रदेश में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है lसरकारी महकमों में भ्रष्टाचार बढ़ रहा है चारों ओर लूट खसोट मची हुई है l

