पुलिस पर लगा प्रताड़ना का आरोप ग्रामीणों ने किया थाने का घेराव
29 नवंबर 2022
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] एक युवक के द्वारा ट्रेन से कटकर खुदकुशी
कर लेने के मामले ने खासा तूल पकड़ लिया है। मृतक के परिजन तथा आक्रोशित ग्रामीण बड़ी संख्या में थाने का किया घेराव। दरअसल पूरा मामला कल का है.. बताया जा रहा है हरिशचन्द गेंदले ने रेल से कटकर आत्महत्या कर ली पुलिस पर परिजन आरोप लगा रहे है, कि एक स्कूली छात्रा जब साइकल से अपने घर लौट रही थी।
उस दौरान हरीश गेंदले जो बाइक पर था उसकी टक्कर हो गयी थी। जिस पर दोनो का विवाद हुआ बाद में छात्रा ने इस बात की शिकायत बिल्हा थाने में कर दी।
पुलिस ने मामले में हरिशचंद्र और उसके पिता को थाने में बुलाया और उसके साथ पुलिस ने मारपीट की आरोप ये भी है कि थाने में पदस्थ एक आरक्षक ने हरीश से 20 हजार रुपये देने की मांग को उसके बाद कल खबर आई कि हरीश ने ट्रेन से कटकट आत्महत्या कर ली…
मामले में खासा तूल पकड़ लिया और परिवार के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण बिल्हा थाने पहुँच गए और थाने का घेराव कर दिया … फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच करने की बात कह रही है।




