Fri. Oct 18th, 2024

मरवाही उपचुनाव में विधायक बृहस्पति सिंह और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव रविन्द्र सिंह का धुआँधार चुनाव प्रचार!

24-अक्टूबर,2020

मरवाही-[जनहित न्यूज़]गौरेला ब्लाक के लालपुर क्षेत्र में जाकर जगह- जगह कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर कांग्रेस प्रत्याशी के.के. ध्रुव को जिताने का आज संकल्प लिये।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बृहस्पति सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने गौरेला पेन्ड्रा मरवाही को जिला बना कर यहाँ का विकास का रास्ता खोल दिये है। ड़ाक्टर के.के. ध्रुव को आप लोग जीता कर लाये निश्चित ही इस क्षेत्र का उत्थान होगा।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव रविन्द्र सिंह ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने प्रदेश के किसानों के दर्द को जाना।

किसानों के ऋण माफ किये समर्थन मूल्य व बोनस देकर आज उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत किया मनरेगा के माध्यम से मजदुरो को काम दिये, युवाओ को रोजगार देकर एक नया इतिहास रचा ऐसे मुखिया को हम मरवाही की सीट जीता कर दे और क्षेत्र में विकास की धारा प्रवाहित करे।

सभा मे मुख्य रूप से उपस्तिथ रामानुजगंज के विधायक वृहस्पति सिंह बिलासपुर जिला शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष रविन्द्र सिंह, प्रदेश सचिव पंकज सिंह, ब्लाक अध्यक्ष अमोल पाठक, अकित गौरहा, गुलशन सिंह, मुद्रीका सिंह, कामता राठौर, कमल राठौर, सुरेश भानु, गजराज सिंह, आर्मो लक्ष्मण राठौर, फुलचंद मोर्चे, भरत राणौर, राम खिलावन राठौर, पप्पु नरवरिया, राधा बाई बुद्धि बाई, केदार मोर्चे, खेमचंद, विराट जनकराम बघेल आदि कांग्रेस जन बड़ी संख्या में मौजूद थे।