कांग्रेस के पार्षदों ने भी सौंपा ज्ञापन
19 दिसंबर 2022
रायगढ़-{जनहित न्यूज़}
रायगढ़ शराब माफियाओं के हावी होने पर चिंता व्यक्त करते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने कहा कांग्रेस सत्ता से जुड़े पार्षदों ने ज्ञापन सौप कर अवैध कोचियो पर कार्यवाही की मांग की है l कांग्रेसी पार्षदों द्वारा अपनी सरकार के खिलाफ ज्ञापन सौपे जाने को विवशता निरूपित करते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष ने कहा अवैध कारोबारी सरकारी सिस्टम पर भारी पड़ रहे है l अवैध कारोबारियों द्वारा निर्वाचित पार्षद के साथ मारपीट किए जाने की घटना पर भी उमेश नाराजगी जताई l शराब कारोबारी आखिर किसके दम पर मारपीट कर रहे है l शराब बंदी के वादे के बाद यह सरकार घर घर शराब पहुंचाने का काम कर रही है l नशे की वजह से पूरी पीढ़ी बरबाद हो रही और लोगो को शराब पिलाकर उसकी कमाई खाने वाली सरकार का गुनाह जनता कभी माफ नहीं करेगी l

