दोनों आंखों में पट्टी बांधकर नगर की व्यस्तम सड़को पर चलाई बाइक कल से जादुई कला से लोगो को करेंगे हैरान!
22 दिसंबर 2022
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] आज महान जादूगर ज्ञानेंद्र भार्गव का हैरतअंगेज कारनामा के साथ-साथ अँधासफ़र नामा देखने को मिला। अपनी आँखों पर गीला आटा लगाकर और काली पट्टी बांधकर ऊपर से चहरे पर पूरा नाकाब पहनकर मोटरसाइकिल पर सवार होकर मोटरसाइकिल रैली के साथ निकली। मौजूद लोगों ने फूल-मालाओं से उनका आत्मीय स्वागत किया।
शहर की भीड़-भाड़ वाली सड़कों पर प्रमुख मार्गो पर सरलता के साथ बाईक चलाते हुए अपनी कला का दिखाया जोहर। जिसे नगरवासी देखकर आश्चरचकित थे।
जादूगर ज्ञानेंद्र भार्गव ने नगरवासियों को संदेश देते हुए कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य समाज में फैली हुई कुरीतियों को अपने शो के जरिये दूर करने लोगों को जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि वे लोगों के बीच नशा छोड़ने के अलावा, अंधविश्वास, स्वच्छता अभियान, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, हरित क्रांति, भाईचारा, यातायात नियमों का पालन, पर्यावरण अनुपालन जैसे कई जागरूकता भरे कार्यक्रम करते आ रहे हैं इसके अलावा अन्य दूसरी बुराइयों को दूर कराने का प्रयास करते हैं।
श्री भार्गव के मुताबिक जादू के शो में उनके जो भी डायलॉग्स होंगे वह आध्यात्म से जुड़े होंगे जिससे लोगों को स्वस्थ मनोरंजन के साथ आध्यात्मिकता का भी लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि नेपाल सहित देश में 25 हज़ार से अधिक शो उनके द्वारा किए जा चुके हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जादू से किसी का भी भला नहीं होता है, हाँ ये ज़रूर है इससे लोगों का भरपूर मनोरंजन होता है।
आँखों में काली पट्टी बांधकर निकाली बाईक रैली…
यहाँ रैली शिव टॉकीज से प्रारंभ होकर गाँधी चौक जूना बिलासपुर चौक हटरी चौक सिटी कोतवाली गोलबाजार सदर बाजार नेहरू चौक से सत्यम चौक पुराना बस स्टैंड होते हुए शिव टॉकीज पहुँची।




