दो महीनों में तीन हजार किलोमीटर की यात्रा…विधायक पांडेय को मानते है अपना आदर्श
28 दिसंबर 2022
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़}
छत्तीसगढ़ के 33 जिलों की साइकिल यात्रा कर युवक ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
बिलासपुर के छोटे से बिरकोना गांव के निवासी युवक ने रचा इतिहास दो महीनों की इस यात्रा को कठिन और जटिल दुर्गम रास्तो पर साइकिल चला कर लगभग तीन हजार किलोमीटर की यात्रा तय करते हुए हर जिले के स्कूल कॉलेज व इंस्टीट्यूट में पहुँच कर युवा पीढ़ी को नशे से दूर रहने की सलाह दी व नशे से होने वाले नुकसान के बारे में अवगत कराया।
निसंदेह यह एक सराहनीय पहल है जो कि ब्रजराज रजक द्वारा नशे के खिलाफ अभियान चला कर यात्रा की गई।
श्री रजक ने बताया यात्रा शुरू करने के लिए कई नेता मंत्रियों से मैंने यात्रा हेतु संसाधन उपलब्ध कराने सहयोग मांगा पर मुझे निराशा हाथ लगी फिर में नगर विधायक शैलेश पांडेय से मिला और अपना उद्देश्य और साइकिल यात्रा हेतु संसाधन उपलब्ध कराने की बात कही और विधायक पांडेय ने सहज ही मुझे स्वीकृति दी तथा तत्काल मुझे संसाधन उपलब्ध कराए।
मैं इस यात्रा में नगर विधायक शैलेश पांडेय के द्वारा दिये गए सहयोग का सदैव आभारी रहूंगा।
अंत मे श्री रजक ने प्रदेश वासियो को नशामुक्ति के अभियान में सहयोग करने तथा नशे से दूर रहने युवाओं से अपील की।





