हैरतअंगेज कारनामों से भरपूर मनोरंजन का आनंद लेने नगर के साथ शो देखने भारी संख्या में पहुंच रहे आस-पास के ग्रामीण…
31 दिसंबर 2022
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] शहर के शिव टॉकीज मे हैरतअंगेज कारनामों से भरपूर मनोरंजन का आनंद लेने नगर साथ आस-पास गाँव के ग्रमीण भी भारी संख्या में देखने पहुँच रहे है। विश्व प्रसिद्ध महान जादूगर ज्ञानेंद्र भार्गव के शो मे नगर सहित ग्रामीण अंचल के लोग भी भारी संख्या में जादू का लुफ्त उठाने भीड़ उमड़ रही है।
विख्यात जादूगर ज्ञानेन्द्र भार्गव का रोचक-रोमांचक जादू शो अब मनोरंजन का मुख्य आकर्षण बन गया है।
रोज़ाना शो में भारी भीड़ जुटी रही है। जिसमे बच्चों के साथ-साथ महिला दर्शकों की भी अच्छी संख्या में देखने पहुचाँ रही है।
मधुर संगीत और इन्द्रधनुषी रोशनी के साथ जादूगर भार्गव ने जब अपना इन्द्रजाल दिखाना शुरू किया तो पल-पल इतना रोमांच और आनंद से भरने लगा कि हर करतब के बाद हॉल तालियों से गूंजता रहा।
जादूगर ज्ञानेन्द्र ने पौराणिक कथानक के साथ एक लड़के को दो टुकड़े मे काट कर अलग कर दिया तो दर्शक हतप्रभ रह गए, जादू का हर करतब अलौकिक करिश्मा प्रतीत हो रहा था।
खेल दिखाते-दिखाते बंद बक्से मे जादूगर का अचानक लुप्त हो जाना और बंद बक्से मे मिलने का जादू तो गति को चैलेंज करने वाला था। एक सेकंड ने ऐसा भला कैसे हो सकता है, हो सकता है जब ज्ञानेन्द्र भार्गव जैसे विश्व प्रसिद्ध महान जादूगर मंच पर हो तो फिर कमाल ही हो सकता है।
अपने शो मे जादूगर ज्ञानेन्द्र भार्गव ने कई सामाजिक संदेश भी देते है,,गुनाहों का देवता नामक एक रोचक जादू मे सभी तरह के नशा पर करारा प्रहार किया और नशा निजात पाने के लिए आत्म शक्ति जगाने के लिए प्रभावशाली संदेश देते है, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश भी खूब सराहा गया। मंच से विशालकाय स्टेच्यु ऑफ लिबर्टी को गायब कर जादूगर भार्गव ने लोगों को यह कहने को विवस कर दिया कि ऐसा मनमोहक जादू पहली बार देखा हो जादूगर भार्गव यहा रोजाना दो शो प्रदर्शित कर रहे हैं।
जबकि शनिवार और रविवार को तीन शो दिखा रहे हैं जिसका टिकट हॉल पर बने टिकट बुकिंग काउन्टर पर उपलब्ध हैं।






