निगम कमिश्नर के निर्देश पर हुई तत्काल कार्रवाई निगम ने हटाया शेड अज्ञात लोगों द्वारा किया जा रहा अतिक्रमण
02 जनवरी 2023
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] पुराना बस स्टैंड के पास नगर निगम की जमीन पर लोहे के खंभे के साथ शेड बनाकर अतिक्रमण करने का प्रयास किया जा रहा था,जानकारी मिलने पर नगर निगम कमिश्नर कुणाल दुदावत के निर्देश पर शेड को तोड़कर जब्त कर लिया गया है। उक्त जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।
पुराना बस स्टैंड के पास नगर पालिक निगम की खसरा नंबर 533/2,552 की जमीन पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा स्थायी रूप से शेड बनाकर अतिक्रमण करने का प्रयास किया जा रहा था।
जिसकी सूचना मिलने पर निगम कमिश्नर कुणाल दुदावत ने जोन क्रमांक 5,भवन शाखा और अतिक्रमण दस्ते को कार्रवाई के लिए भेजा। निगम की टीम जब मौके पर पहुंची तो वहां कोई मौजूद नहीं था। जिसके बाद निगम द्वारा उक्त जमीन पर बने शेड और खंभों को हटाया गया और सामान को जब्त कर लिया गया है। उक्त कार्रवाई में जोन कमिश्नर प्रवीण शर्मा,भवन शाखा प्रभारी सुरेश शर्मा, जुगल सिंह,संतोष वर्मा सहित जोन क्रमांक 5 और अतिक्रमण विभाग के कर्मचारी मौजूद रहें।



