सरकारी और निजी दोनों स्कूलों पर ये आदेश रहेगा लागू कलेक्टर ने किए आदेश जारी
04 जनवरी 2023
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] आज कलेक्टर सौरभ कुमार ने शीतलहर व कड़ाके की ठंड के चलते कक्षा नर्सरी से 8 वीं तक के बच्चों के लिए 5 से 7 जनवरी तक तीन दिनों के लिए अवकाश घोषित किया है।
सरकारी और निजी दोनों स्कूलों पर ये आदेश लागू होगा। परीक्षाएं भी नहीं होंगी। वही जिले में बढ़ते हुए ठंड एवं शीतलहर के कारण छोटे बच्चों के बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर बिलासपुर के निर्देशानुसार जिले में संचालित समस्त शासकीय एवं अशासकीय-नर्सरी, प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक (कक्षा नर्सरी से आठवीं तक ) में अध्ययनरत छात्र छात्राओं हेतु दिनांक 5 जनवरी 2023 से 7 जनवरी 2023 तक अवकाश घोषित किया जाता है।
(अवकाश केवल छात्र- छात्राओं के लिए है। शिक्षक तथा अन्य कर्मचारी निर्धारित समय में विद्यालय में उपस्थित रहकर दायित्व निर्वहन करेंगे। हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी की कक्षाएं पूर्ववत संचालित रहेंगी
जिला शिक्षाअधिकारी
बिलासपुर छत्तीसगढ़
देखिए आदेश…



