90 वर्षीय बुजुर्ग श्रीमती बुधवारा बाई ने लोकतंत्र के इस पर्व में लिया हिस्सा महिलाओं, बुजुर्गो, दिव्यांगजनों में दिखा खासा उत्साह
09 जनवरी 2023
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़}
बिलासपुर नगर निकाय उप निर्वाचन 2022-23 अंतर्गत नगर निगम बिलासपुर के वार्ड क्र. 16 में पार्षद पद के लिए मतदान शांतिपूर्ण तरीके से हुआ। 52.18 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। जिला निर्वाचन कार्यालय बिलासपुर द्वारा जारी अनंतिम आंकड़ों के अनुसार 52.18 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। कड़ाके की ठंड की परवाह न करते हुए बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता भी अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने मतदान केंद्रों में पहुंचे। मतदान केन्द्र में बुजुर्गो और दिव्यांग मतदाताओं के लिए विशेष व्यवस्था की गयी थी।
जिला प्रशासन द्वारा मतदान केन्द्रों में चाक-चौबंद व्यवस्था की गयी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ कुमार ने लगातार मतदान केन्द्रों का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
इस उप निर्वाचन में मतदान सुबह 8 बजे से प्रांरभ हुआ। पार्षद पद के मतों की गणना 12 जनवरी को की जायेगी।
ब्रजेश मेमोरियल कन्या उमावि हिंदी मीडियम स्कूल में स्ट्रॉन्ग रूम एवं मतगणना का कार्य संपन्न होगा।
बुजुर्गाें और दिव्यांगजनों में दिखा खासा उत्साह –वार्ड क्रमांक 16 के उप चुनाव में पहली बार मतदान करने आई 18 वर्षीय सुश्री अंशिका दुबे ने मतदान करने के बाद खुशी जाहिर की।
आज सुबह से ही भाजपा एवं कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मतदान स्थल पर डटे रहे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने प्रत्याशी के लिए मतदाताओं से आशीर्वाद के रूप में वोट डालने का अनुरोध करते नजर आए। वही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी अपने प्रत्याशी के लिए मतदाताओं से वोट डालने की अपील करते देखे।
ठिठुरन भरी ठंड में बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं ने भी अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। 90 वर्षीय बुजुर्ग श्रीमती बुधवारा बाई ने लोकतंत्र के इस पर्व में हिस्सा लिया। 75 वर्षीय दिव्यांग मतदाता श्रीमती बसन्ता बाई सूर्यवंशी ने भी उत्साह से मतदान किया।







