आधार कार्ड अपडेट के लिए लगवाया जन शिविर वार्डवासियों ने उठाया लाभ
13 जनवरी 2023
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} बिलासपुर
एल्डरमैन काशीरात्रे के द्वारा गुरुघासीदास नगर वार्ड क्रमांक 21 में आधारकार्ड अपडेट किए जाने का शिविर लगाया गया, जिनमे वार्ड के लोगों ने बढ़चढ़ कर शिविर का लाभ उठाया, वार्ड के हर समस्या से वाकिफ एल्डरमैन काशीरात्रे ने जनसेवा के रूप में फिर से एक बार शिविर लगवा कर लोगों को राहत पहुंचाने का प्रयास किया एवं शासन की योजनाओं को समय समय पर गुरुघासीदास नगर ओमनगर जरहाभाठा वासियों को शिविर के माध्यम से लाभ पहुंचाने का प्रयास करते रहते हैं, सभी वर्गों का विशेष ध्यान रखते हुए एल्डरमैन काशीरात्रे ने कहा की जनता के हित के लिए सदैव समर्पित रहूंगा।
गुरुघासीदास नगर की जनता भी शिविर का समय समय पर पूर्ण लाभ उठाते रहते हैं, जिससे कि वार्ड के लोगों में हर्ष का माहौल बना रहता है।
ओम कम्प्यूटर सेंटर के संचालक कमल कुमार नाहर ने भी जनता के ऐसे उत्साह को देखते हुए एल्डरमैन काशीरात्रे जी के सहयोग से फिर से सोमवार से सभी वार्ड वासियों को शिविर लगाकर लाभ पहुंचाने की बात कही।
शिविर में बच्चे, महिलाएं, बुजर्ग एवं जवानों ने भी बढ़चढ शिविर का लाभ उठाया काशीरात्रे का कहना है कि जनता तक शासन को योजनाओं को पहुंचाना ही हमारा विशेष महत्व है ।




