नशे से होने वाले नुकसान से कराया अवगत मिनीमाता तालापारा में निचली बस्तियों में नशा छोड़ने की अपील
06 फरवरी 2023
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} बिलासपुर
समाज में बढ़ते हुए नशे की लत जिसके कारण हजारों घर तबाह हो रहे है बच्चो का भी भावीष्य खराब हो रहा नशे ने हमारे समाज में हर घर में एक नकारात्मक जगह बनाली है जिसको देखते हुए स्माइल वेलफेयर फाउंडेशन ने मिनीमाता तालापारा में निचली बस्तियों में जहा लोगो को ये बताया गया की इस नशे को छोड़ कैसे जा सकता है।
जानकारी देते हुए अध्यक्ष नीरू बिष्ट , सचिव वैभव दुबे, उपाध्यक्ष पंडित प्रशांत मिश्रा काउंसलर नशा मुक्ति केंद्र मोटिवेशनल स्पीकर, एवम एक्टिव मेंबर रानू सिदार, के द्वारा वहां एक नशा मुक्ति का कार्यक्रम किया गया।
अध्यक्ष नीरू बिष्ट ने बताया कि कैसे नशे से हमारा पूरा जीवन हमारा पूरा परिवार बर्बाद हो जाता है इसलिए इस नशे को हमें समाज से हटाना है और एक नशा मुक्त बिलासपुर बनाना है और उपाध्यक्ष प्रशांत मिश्रा ने नशे से बचने और उसे छोड़ने के तरीके बताए जोकि बहुत ही महत्वपूर्ण है प्रशांत मिश्रा ने बताया कि कैसे हम नशे की शुरावत करते है और अंतिम में हमारी इज्जत क्या हो जती है।
हमारी इस संस्था का सबसे बड़ा उद्देश्य यही है की हर घर से नशे को हटाना है ताकि कोई घर नशे बिखरने न पाए। इस पर हमने महत्वपूर्ण ध्यान दिया है की लोगो को जागरूक होना बहुत जरूरी है ।।



