शुरुवाती कार्यवाही में ही दो लाख कीमत के नशे की सामग्री सहित आरोपी को धरदबोचा…!
06 फरवरी 2023
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़}
बिलासपुर एसपी संतोष कुमार सिंह के पदभार ग्रहण करते ही अवैध नशे के कारोबार पर पुलिसिया कार्रवाई का असर दिखने लगा है।
तारबाहर पुलिस ने निजात अभियान की शुरुवात करते हुए एक बडी कार्यवाही कर चर्चित पान दुकान से करीब दो लाख रुपए के नशे का सामान जप्त कर दुकान संचालक को गिरफ्तार किया है।
तारबाहर थाना इंचार्ज मनोज नायक ने बताया कि सूचना मिल रही थी कि गोवर्धन पान पैलेस व्यापार विहार के संचालक सुनील कृपलानी पिता रमेश उम्र 26 वर्ष निवासी तोरवा बीते कुछ दिनों से अवैध नशे का सामान बेच रहा है।
एसपी संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देश पर थाना स्टाफ के साथ 260 तंबाकू स्मोकिंग फ्लेवर,15 हुक्का सेट,130 हुक्का पॉट बेस 40 चिलम सिल्वर पेपर, चिमटी और हुक्का पाइप दुकान से बरामद किया गया है। जिसकी कीमत करीब दो लाख रुपए आंकलन की गई है।




