एक युवक अभी भी पुलिस पकड़ से बाहर आरोपियों से नकली बंदूक जब्त
08 फरवरी 2023
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] पेट्रोल पंप में पथराव करने और धमकाने वाले चार युवकों को पुलिस ने धर-दबोचा गिरफ्तार। एक युवक अभी भी पुलिस की पकड़ से बहार है। आरोपियों से पुलिस ने नकली बंदूक भी बरामद किया है।
बिलासपुर के तखतपुर के जुनापारा चौकी के ग्राम भौरापछार में गोपाल फ्यूल के गिरधर गोपाल ने आज सुबह 10 बजे चौकी आकर बताया कि रात में उसके पेट्रोल पंप पर पेट्रोल न देने पर चार युवकों ने पत्थर मारा और हथियार दिखाया। युवकों ने कट्टे की नोक पर लूट की कोशिश की।
दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग की गई। इस दौरान लुटरों के साथी ने पिस्टल से हवाई फायरिंग किया। अपनी हरकत को सीसीटीवी कैमरा में कैद होते देख बदमाशों ने कैमरे को पत्थर मारकर तोड़ने की कोशिश भी की। शिकायत प्राप्त होते ही पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के निर्देश पर थाना प्रभारी एसआर साहू ने तत्काल पुलिस ने पहचान कर दो घंटे में ही पांच में से चार आरोपियों को आवाजी एयरगन (नकली बंदूक) के साथ पकड़ा लिया है।
उनके खिलाफ 386 आईपीसी (भयादोहन) और आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है। इनमे से एक आरोपी नाबालिक है। एक आरोपी लंगडा कर चलता है। एक अन्य फरार आरोपी मनीष नवरंग के लिए टीम भेजी गई है।
पकड़े गए आरोपी
1.गौरव मिश्रा पिता राजीव मिश्रा उम्र 18 वर्ष साकिन भीमपुरी चौकी जूनापरा थाना तखतपुर
2.दीपक मिश्रा पिता सुरेश मिश्रा उम्र 22 वर्ष साकिन भीमपुरी चौकी जूनापारा थाना तखतपुर
3.अमित नवरंग पिता लक्ष्मण नवरंग उम्र 22 वर्ष साकिन भीमपुरी चौकी जूनापारा थाना तखतपुर
4.नाबालिग उम्र 16 वर्ष।



