लाल बहादुर स्कूल मैदान में होने वाली राम कथा को देखते हुए पार्किंग व्यवस्था हेतु की गई कार्यवाही बाल्मीकि चौक, शनिचरी रपटा, लाल बहादुर स्कूल मैदान के सामने से हटाए गए ठेले खोमचे…
09 फरवरी 2023
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} बिलासपुर
जिले के पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के निर्देशानुसार एवम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रोहित बघेल व उप पुलिस अधीक्षक यातायात संजय साहू के मार्गदर्शन में थाना यातायात निरीक्षक मोहन भारद्वाज के
नेतृत्व में अपने टीम व नगर निगम से अधिकारी प्रमिल शर्मा के टीम के साथ यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से बनाए रखने एवं लाल बहादुर शास्त्री स्कूल मैदान में होने वाली श्री राम कथा को देखते हुए पार्किंग व्यवस्था हेतु संयुक्त कार्यवाही कर शनिचरी रपटा के अगल-बगल बाल्मीकि चौक के पास रोड के बीचो बीच ठेला लगाने वाले व लाल बहादुर स्कूल मैदान में होने वाले।
श्री राम कथा के पार्किंग व्यवस्था हेतु मैदान के सामने अतिक्रमण कर जो लोग यातायात व्यवस्था को अवरुद्ध कर रहे थे अतिक्रमण को हटाकर संयुक्त रूप से विधिवत कार्यवाही की गई।



