सैकड़ों की संख्या में शामिल हुए भाजपा कार्यकर्ता किया विरोध प्रदर्शन
17 फरवरी 2023
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के आह्वान पर आज पूरे प्रदेश के 400 से ज्यादा जगहों और 78 विधानसभा क्षेत्रों में भारतीय जनता पार्टी ने चक्का जाम कर भूपेश सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इसी तारतम्य में मस्तूरी विधानसभा के जोंधरा चौक पर मस्तूरी विधायक व उप नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर कृष्णमूर्ति बांधी ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ भूपेश सरकार के खिलाफ जमकर हल्ला बोला और भूपेश बघेल मुर्दाबाद भूपेश बघेल होश में आओ भूपेश बघेल टारगेट किलिंग बंद करो जैसे नारों के साथ राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा।
ज्ञात हो कि
छत्तीसगढ़ के बस्तर में अभी कुछ दिनों पहले बस्तर में भाजपा नेताओं की हत्या
कर दी गई थी। इसे लेकर छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा
ने एनआईए को पत्र लिखा है। डीजीपी ने एनआईए के महानिदेशक को पत्र लिखकर बस्तर में हुई तीन जनप्रतिनिधियों की हत्या की जांच की मांग की है।
भाजपा नेताओं की ह्त्या का मामला: 400 से ज्यादा जगहों पर भाजपा का चक्काजाम, 78 विधानसभा क्षेत्रों में विरोध प्रदर्शन।
छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी शुक्रवार को पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन कर रही है। भाजपा पार्टी के हर बड़े नेताओं को प्रमुख विधानसभाओं की जिम्मेदारी सौंपी गई थीं। भाजपा नेताओं के ह्त्या के विरोध में 400 से ज्यादा जगहों पर प्रदर्शन किया गया है।
जिसमे मस्तूरी में डाक्टर कृष्णमुर्ति बांधी मस्तूरी जोंधरा चौंक पर प्रदर्शन किया। 400 से ज्यादा जगहों पर भाजपा का चक्काजाम।
इसके विरोध में बीते गुरूवार को जगदलपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। अब आज शुक्रवार को पूरे छत्तीसगढ़ में 2 बजे से भाजपा कार्यकर्ता प्रदेशव्यापी चक्काजाम कर रहे है। ताकि सरकार को जगाया जा सके। लोगों की जान की रक्षा किया जा सके।
400 से ज्यादा जगहों पर हो रहा है प्रदर्शन
जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी शुक्रवार को पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन कर रही है। भाजपा पार्टी के हर बड़े नेताओं को प्रमुख विधानसभाओं की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। भाजपा नेताओं के ह्त्या के विरोध में 400 से ज्यादा जगहों पर प्रदर्शन किया जा रहा है। भाजपा नेता प्रदेश की 78 विधानसभा क्षेत्रों में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। जानकारी के लिए बता दें कि पिछले कुछ दिनों में बस्तर में लगातार नक्सल हिंसा में भाजपा नेता मारे
गए।
अब भाजपा इन घटनाओं का विरोध बड़े स्तर पर कर रही है।
यह लोग रहे शामिल यह लोग हुए शामिल
आज चक्काजाम के दौरान मस्तूरी विधानसभा के पांचों मंडल अध्यक्ष महामंत्री महिला ,मोर्चा प्रकोष्ठ विधायक प्रतिनिधि सांसद प्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में सभी मोर्चा और प्रकोष्ठ के भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।

