अपने पति अनिश जूलियस के माध्यम फोन लगवाकर रचा षडयंत्र आरोपी पति फरार…
02 फरवरी 2023
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] बिलासपुर सिम्स में डॉक्टर को नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने का मामला सामने आया है। मामले में कोतवाली पुलिस ने 2 महिलाओं को गिरफ्तार किया है।
थाना सिटी कोतवाली से मिली जानकारी के अनुसार मामला इस प्रकार है कि प्रार्थीया श्रीमती स्वाती साहू पति संकेत साहू उम्र 30 साकिन हरदेवलाल मंदिर के पास गोंडपारा थाना सिटी केातवाली जिला बिलासपुर की दिनांक 27/02/2023 थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह एमडीएस मास्टर आफ डेंटल सजर्री का कोर्स कर चुकी है जो उसके पिता अजय कुमार साहू का गोंडपारा में अनाज की दुकान है जहां स्तुति जूलियस अनिश जूलियस निवासी गरू विहार कालोनी मुक्तीधाम के सामने सरकंडा की रहने वाली है। जिससे पूर्व में स्वाती साहू की जान पहचान स्तुति जूलियस से हुई थी, जो स्वाती साहू डेंटल सर्जन की पढाई की हॅू बताई तो वह स्वाती साहू को सिम्स में दंत चिकित्सक के पद पर नौकरी दिलाने का झांसा दिया और 09/04/2021 से लेकर अब तक कुल 12 लाख रुपए ले चुकी है। जिसकी रिपेार्ट पर दिनांक 27/02/2023 को थाना सिटी केातवाली में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना लिया गया। घटना के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराया गया। तब पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल आरोपियो को गिरफ्तार करने निर्देशित दिए। इस निर्देश के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्रीमति पूजा कुमार के मार्गदर्शन में।
थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार आर्य के नेतृत्व में सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा आरोपियो को गिरफ्तार करने थाना स्तर पर टीम गठित कर स्तुति जूलियस को घेराबंदी कर पकडा गया। आरोपिया से पूछताछ करने पर पहले पुलिस को गुमराह करती रही लेकिन कडाई से पूछताछ करने पर अपना अपराध कबूल कर लिया और कनकलता यादव को सिम्स का डीन बताकर प्रार्थीया से बात कराना जिसके एवज में उसे 2,50000/-(ढाई लाख) रूपये देना तथा अपने पति अनिश जूलियस के माध्यम से प्रार्थीया को लेंड लाईन से फोन लगवाकर षडयंत्र पूर्वक इंटरव्यू लेना धोखे से पैसा प्राप्त करना स्वीकार की। पुलिस ने स्तुति जूलियस से ठगी की रकम 1,50,000/- रूपये एवं कनकलता यादव से 20,000/- रूपये जप्त किया है। मामले में आरोपी अनिश जूलियस फरार है जिसकी तलाश की जा रही है। आरोपियो को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया है।
विशेष योगदान-संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी प्रदीप कुमार आर्य, सउनि सीता साहू, सउनि गजेन्द्र शर्मा, प्रधान आर. 505 निर्मल सिंह ठाकुर, महिला आर 116 प्रेम कुमारी, म0 आर0 57 सुनीता मंडावी, म0 आर0 555 पुष्पा खरे का विशेष योगदान रहा।
नाम आरोपीया
01 स्तुति जूलियस पति अनिश जूलियस उम्र 36 साल साकिन गुरू विहार कालोनी सरकंडा जिला बिलासपुर (छ0ग0
02 कनकलता यादव पति महेश कुमार यादव उम्र 34 साल कतियापारा थाना सिटी केातवाली जिला बिलासपुर (छ0ग0


