14 मार्च 2023
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] श्री चन्दपुरिहा कसौधन वैश्य गुप्ता महिला मंडल समाज के द्वारा होली मिलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री राधा-कृष्ण की पूजा- अर्चना कर ततपश्चात श्री कृष्ण जी के भक्ति गीत,भजन ,फिल्मी गीत ,प्रहसन का कार्यक्रम सम्पन हुआ साथी ही आकर्षक गेम और हौजी भी खेला गया। महिला मंडल के सभी सदस्यों ने जमकर होली खेली और डान्स भी किये ,महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमति प्रभा गुप्ता के द्वारा गेम के विजेताओं को पुरुस्कार दिया गया।
इस कार्यक्रम के होस्ट ,श्रीमति ललिता शाह ,मंजू शाह शशि गुप्ता,गायत्री गुप्ता ,पूर्णिमा गुप्ता सीमा गुप्ता ,सुनीता गुप्ता औऱ वंदना गुप्ता थी, इनके द्वारा आकर्षक गेम खेलाया गया उस गेम की विजेता प्रतिमा गुप्ता औऱ नीलिमा गुप्ता रही , हमारी अध्यक्षा के द्वारा समय बद्वत्ता का पुरस्कार मधु प्रभात गुप्ता को ,और ok का पुरस्कार वंदना गुप्ता को दिया गया। इस कार्यक्रम समाज की पूर्व अध्यक्षा श्रीमति सुधा साव ,सुचित्रा साव ,शारदा गुप्ता ,रेखा गुप्ता भी शामिल हुई, सचिव शुभ्रा गुप्ता ,कोषाध्यक्षा बबली गुप्ता समिति के सदस्य ,मधु गुप्ता ,किरण गुप्ता, संगीत गुप्ता ,चण्डलेखा साव ,ज्योति साव, कुसुम साव ,सन्तोषी गुप्ता तृप्ति गुप्ता ,उषा गुप्ता सपना गुप्ता सविता गुप्ता शालिनी गुप्ता वर्षा गुप्ता भी शामिल थी।
बहुत ही उत्सह और उमंग के साथ होली मिलन का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।


