पहले दी समझाइश, अब की जा रही कार्यवाही 65 वाहन चालकों पर की गई कार्यवाही, कुल समन शुल्क ₹41,500/- वसूला गया
15 मार्च 2023
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} जीपीएम
बिना हेलमेट, तीन सवारी मोटरसाइकिल, मोबाइल का उपयोग कर वाहन चलाने, बिना सीट बेल्ट के फोर व्हीलर चलाना, नो पार्किंग में वाहन खड़ा करना एवं बिना लाइसेंस वाहन चलाने वालों पर की गई कार्यवाही
250 वाहनों की, की गई चेकिंग, 65 वाहन चालकों पर की गई कार्यवाही, कुल समन शुल्क ₹41,500/- किया गया।
वसूला सुगम एवम् सुव्यवस्थित यातायात के लिए पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती अर्चना झा, उप पुलिस अधीक्षक अशोक वाडेगावकर एवं यातायात उप पुलिस अधीक्षक आई तिर्की के मार्गदर्शन में यातायात प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी के द्वारा थाना पेंड्रा क्षेत्र अंतर्गत दुर्गा चौक, दुबरिया तिराहा, एवं थाना गौरेला क्षेत्र अंतर्गत अमरकंटक चौक, संजय चौक, न्यायालय तिराहा पर चेकिंग लगाकर तीन सवारी – बिना हेलमेट मोटरसाइकिल चालकों, बिना सीट बेल्ट के वाहन चलाने वालों, नो पार्किंग पर वाहन खड़ा करने वाले चालकों के ऊपर 500-500₹ का जुर्माना, मोबाइल का इस्तेमाल करते हुए वाहन
चलाने वालों के ऊपर ₹1000 -1000 का जुर्माना इस प्रकार कुल 250 वाहनों की चेकिंग कर 65 वाहन चालकों के ऊपर कार्यवाही करते हुए ₹41,500 शमन शुल्क वसूल किया गया एवं इनके अलावा भी वाहन चालकों को एकत्र कर समझाइश भी दिया गया तीन सवारी ना चले, दो पहिया वाहन पर हेलमेट लगाकर चले, चार पहिया वाहन में सीट पर लगाकर, भाई जो भी हो व तेज रफ्तार से गाड़ी ना चलाएं उक्त कारवाही में यातायात के उपनिरीक्षक अमरनाथ शुक्ला, आरक्षक देवनारायण राठौर, आरक्षक दिनेश उदय का विशेष योगदान रहा।



