हत्या या दुर्घटना पुलिस जांच में जुटी पुलिस
19 मार्च 2023
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] अरपा नदी पुराना पुल के नीचे मिला एक व्यक्ति की लाश मिलने से क्षेत्र मची सनसनी। रिवरव्यू के पास इन दिनों अरपा नदी में सड़क का निर्माण किया जा रहा है। जहाँ एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला।
सूचना पाकर सिटी कोतवाली थाना प्रभारी प्रदीप आर्य सहित पुलिस स्टॉप मौके पर पहुंची। वही नदी में किसी अज्ञात की लाश मिलने की खबर से देखने लोगों की हुजूम उमड़ पड़ी और देखते ही देखते भारी संख्या में भीड़ भाड़ लग गई।
वही लोगों ने युवक की हत्या की आशंका जताई। हालांकि पुलिस का मानना है कि नशे की हालत में पानी में डूब कर उसकी मौत हुई होगी।
फिलहाल पुलिस ने शव को पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही युवक की शिनाख्त के लिए पुलिस प्रयास कर रही है जिससे मामले के तह तक जाया जा सकेगा।




