श्रीमती नीरु बिष्ट को समाज सेवा में अहम भागीदारी के लिए किया गया सम्मानित
20 मार्च 2023
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} बिलासपुर
होटल सेंटर प्वाइंट में देवभूमि उत्तरांचल कल्याण समिति द्वारा होली मिलन का कार्यक्रम संपन्न हुआ इस कार्यक्रम में उत्तराखंडी फाग गीत और महिलाओं वा बच्चियों द्वारा उत्तराखंडी नृत्य और उत्तराखंडी गीत भी प्रस्तुत किए गए प्रदीप रावत द्वारा उत्तराखंडी गीत प्रस्तुत किया गया।
छोटे बच्चों को गेम्स भी खिलाए गए श्रीमती नीरु बिष्ट को उनके द्वारा किए गए समाज सेवा कार्य के लिए सम्मानित किया गया।
और आगामी वर्ष 2023 में कैसे उत्तराखंड समाज द्वारा जरूरतमंद लोगों की मदद की जाए इस पर परिचर्चा हुई और शाम को पहाड़ी चाय के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।




