ओपी चौधरी ने बकायदा विडियो पोस्ट कर दिया जवाब
21 मार्च 2023
रायगढ़-{जनहित न्यूज़}
रायगढ़ सूबे के मुखिया भूपेश बघेल एवम भाजपा महामंत्री ओपी चौधरी के मध्य वाद विवाद थमता नजर नही आ रहा l प्रधानमंत्री आवास को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा से दो सवाल किए थे जिसका भाजपा महामंत्री ओपी चौधरी ने जोरदार जवाबी हमला करते हुए कहा कांग्रेस उनकी चुनौती का जवाब नही देती l भाजपा नेता ने कहा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कालनेमी की तरह अलग अलग रूप धारण कर छत्तीसगढ़ के आवास हीन भाई बहनों को छलने का काम किया है l एक अप्रैल से नए सर्वे का बयान देकर चुनावी वर्ष की चला चली बेला में एक नया रूप धारण करके पुनः जनता को छलने का काम किया है l मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा से दो सवाल करते हुए पूछा है कि एक अप्रैल से शुरू होने वाले सर्वे में साथ है या नही दूसरा सवाल अतिरिक्त लोगो को आवास मिलना चाहिए या नहीं ? कांग्रेस मुख्यमंत्री की ओर से दागे गए दोनो सवालों का जवाब देते हुए भाजपा महामंत्री ओपी चौधरी ने भूपेश बघेल से पूछा कि 2011 के दौरान सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण की जिस सूची को आपके नेता सोनिया गांधी और मनमोहन गांधी जी की सरकार ने तैयार किया था वह सूची आपको स्वीकार्य है या नही l आपकी पार्टी द्वारा तैयार की गई सूची को नकारा जाना अनेकों संदेहों को जन्म देता है l गरीबों के आवास के संबंध में दूसरी सूची 2016 के दौरान सभी ग्राम पंचायतो एवं नगर पंचायतो द्वारा अनुमोदन किया गया है आपको यह सूची स्वीकार्य है या नही l यदि आप इस सूची को नकारते है तो यह सीधे तौर पर ग्राम पंचायत एवं ग्राम सभाओं का अपमान है l अतिरिक्त लोगो को आवास मिलने का समर्थन करते हुए ओपी ने कहा लेकिन 2011 और 2016 के दौरान आवास हेतु बनाई गई पात्र सूची के हितग्राहियों का मकान आपने क्यों रोक कर रखा है इसका जवाब भी आपको जरूर देना चाहिए l

