23 मार्च 2023
रायगढ़-{जनहित न्यूज़}
रायगढ़ कर्नाटक में कांग्रेस द्वारा ग्रेजुएट बेरोजगारों को दो सालो तक हर महीने तीन हजार और डिप्लोमा होल्डर्स को दो साल तक दो हजार रुपए दिए जाने के वादे की पोल खोलते हुए छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश महामंत्री ओपी चौधरी ने कहा कांग्रेस ने सत्ता हासिल करने के लिए छत्तीसगढ़ वासियों को इसी तरह के झूठे वादे से ठगा है l सरकार बनाने के पहले बेरोजगारी भत्ता देने का वादा करने वाली भूपेश सरकार ने सरकार बनने के साढ़े चार सालो में एक रुपए भी नही दिया l सत्तर सालो से भोली भाली जनता को झूठे सपने दिखाने की आदि हो चुकी कांग्रेस झूठ बोलने से बाज नहीं आ रही है l आजादी के सत्तर सालो की तुलना मोदी जी के दस वर्षो से की जाए तो गरीबों के उत्थान के साथ साथ बहुत से ऐसे कार्य हुए है जिससे पूरे विश्व ने मोदी जी के नेतृत्व का लोहा माना है l शौचालय निर्माण आवास निर्माण जन धन खाते खोलना आयुष्मान योजना के तहत इलाज की सुविधा जैसे ऐसे बड़े कार्य है जिनसे देश वासियों को बिना भ्रष्टाचार के सीधा लाभ मिला है l भाजपा नेता ओपी ने कहा कर्नाटकवासियों को ठगों से सावधान रहने की सलाह देते हुए कहां छत्तीसगढ़ के युवाओं को साढ़े चार साल ठगने के बाद शहज़ादे और उनकी ठग पार्टी की कुदृष्टि अब कर्नाटक के युवाओं पर पड़ चुकी है l कर्नाटक के युवा
इनके झांसे में नहीं आए l भाजपा के नेतृत्व में रोजगार उन्मुख, सशक्त और समृद्ध कर्नाटक के निर्माण में भागीदार बनें।

