राजधानी में गरीबों के आवास हेतु घेराव में शामिल हुए ओपी चौधरी
24 मार्च 2023
रायगढ़-{जनहित न्यूज़}
रायगढ़ :- गरीबों को आवास हेतु उनका हक दिलाने के लिए खंदक की लड़ाई लड़ रही भाजपा के प्रदेश महामंत्री ओपी चौधरी ने निजी चैनल को दिए बयान में कहा भाजपा के रहते प्रदेश के गरीबों के साथ अन्याय नहीं होगा l कांग्रेस की विदाई से गरीबों के हक का आवास मिलने का मार्ग प्रशस्त होगा l भाजपा के मुख्यमंत्री पहले गरीबों को आवास देने की फाइलों में पहले हस्ताक्षर करेंगे उसके बाद आपने आवास जायेंगे l ओपी ने कहा इस पंजे के निशान ने गरीबों के हक के आवास छीन लिए l
16 लाख गरीबो के सर से छत का अधिकार छीनने वाली इस सरकार को छत्तीसगढ़ की जनता माफ नही करेगी l राजधानी में जनता के साथ साथ प्रदेश के हितग्राही भी सड़क में उतरकर आवास का अपना अधिकार मांग रहे है।
भुपेश बघेल जन आक्रोश को नही रोक पाएगी। 2023 के विधान सभा चुनाव में छत्तीसगढ़ की जनता भूपेश सरकार को उखाड़ कर फेंक देगी। विपक्ष का बेहतर उत्तरदायित्व निभाते हुए ओपी ने कहा बतौर विपक्ष हमने यूवाओ के लिए आवाज उठाई
महिलाओं के हक की आवाज उठाई और भाजपा किसान भाईयो के हक की आवाज बनी कर्मचारियों ने भाजपा की लड़ाई पर भरोसा जताया l आदिवासी भाई बहनों के आंसुओ को पोछने का काम भाजपा ने किया l प्रदेश वासियों के हक की लड़ाई भाजपा सड़क से सदन तक लड़ रही है l भूपेश सरकार के माथे कर परेशानी के बल नजर आ रहे है l भाजपा के इस पुरजोर विरोध की वजह से भुपेश सरकार की जड़े हिल गई l भारतीय जनता पार्टी का एक एक कार्यकर्ता भूपेश सरकार के अन्याय के खिलाफ सड़क की लड़ाई में शामिल है l


