ग्राहक के इंतजार में था आरोपी मुखबिर की सूचना पर हुई कार्यवाही
03 अप्रैल 2023
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] पुलिस विभाग की नशे के विरुद्ध निजात अभियान लगातार जारी फिर हुई एक और कार्यवही।
निजात अभियान के तहत् सरकण्डा पुलिस ने 10 किलो 300 ग्राम गांजा जब्त किया है। जिसकी किमती करीब 2 लाख रुपए बताया का रहा है। आरोपी ग्राहक का इंतजार कर रहा था। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने जिले में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने एवं जिला को नशामुक्त करने के लिए “निजात” अभियान के तहत् कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके परिपालन में थाना क्षेत्रांतर्गत अवैध शराब/गांजा बिकी करने वालों की धरपकड़ हेतु मुखबीर तैनात किया गया है। आज 3.04.2023 को मुखबीर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति नदी किनारे शिवघाट कोनी रोड सरकण्डा में एक सफेद प्लास्टिक बोरी में अवैध गांजा रखा है। ग्राहक का इंतजार करते हुए बैठा है। थानेदार ने सूचना से अति. अधीक्षक शहर बिलासपुर राजेन्द्र जायसवाल एवं सी.एस.पी. (सरकंडा) श्रीमति पूजा कुमार को अवगत कराया। उनके मार्ग दर्शन एवं दिशा निर्देश पर थाना प्रभारी सरकंडा फैजुल होदा शाह के साथ टीम तैयार कर शिवघाट सरकंडा के पास मुखबीर के बताये हुलिये अनुसार रेड कार्यवाही कर आरोपी लखन करोसिया पिता मुन्नालाल उम्र 30 वर्ष निवासी कस्तूरबा नगर दुर्गा मंदिर के पास सिंधी कालोनी थाना सिविल लाईन को पकड़कर विधिवत् तलाशी ली। उसके कब्जे से अवैध मादक पदार्थ कुल 10 किलो 300 ग्राम गांजा किमती 135000/- रू. बरामद हुआ। जिसे विधिवत् जप्त कर आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के अनुसार कार्यवाही कर न्यायालय पेश किया गया है।
आरोपी गिरफ्तार
नाम आरोपी 1. लखन करोसिया पिता मुन्नालाल उम्र 30 वर्ष निवासी कस्तूरबा नगर दुर्गा मंदिर के पास सिंधी कालोनी थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर (छ. ग.)
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरी. फैजुल होदा शाह, स.उ.नि. देवेन्द्र तिवारी, प्र.आर. विनोद यादव, प्रमोद सिंह, आरक्षक मिथलेश सोनी, राहुल सिंह, सोनू पाल, संजीव जांगड़े, मनोज बघेल, विवेक राय, रवि यादव, का विशेष योगदान रहा।

