हत्या के बाद खेत मे लाश को जलाया आरोपी जीजा गिरफ्तार…
18 अप्रैल 2023
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] बीते दिनों तखतपुर में मिली युवक की जली लाश के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। युवक की हत्या उसके जीजा ने किया था पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
इस संबंध में एडिशनल एसपी ग्रामीण राहुल देव शर्मा ने बताया कि मृतक सूरज लोधी का मर्डर उसके ही जीजा अनूप वर्मा ने किया था,दरअसल मृतक सूरज लोधी नशे का बहुत ज्यादा आदी था,और अपने जीजा अनूप वर्मा से बार-बार पैसे की मांग किया करता था मृतक अपने जीजा पर ही पूरी तरीके से आश्रित था, बार-बार पैसे की मांग से परेशान अनूप वर्मा ने घटना को अंजाम दिया था, मृतक सूरज लोधी ने अपने जीजा अनूप वर्मा से रूपये की मांग की थी आरोपी अनूप वर्मा के मना करने पर मृतक सूरज लोधी जहर का सेवन करके अपने जीजा को फंसा देने की धमकी दिया करता था, इससे तंग आकर उसके जीजा ने सूरज लोधी की हत्या कर दी घटना के दिन मृतक सूरज लोधी नशे में था और अपने जीजा को धमकी देकर कीटनाशक का सेवन कर लिया था फसने के डर से आरोपी अनूप ने मृतक के सिर पर बीयर की बोतल मारकर उसे घायल कर दिया और उसका मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दी, दूसरे दिन सुबह आरोपी अनूप मृतक की लाश को खेत पर ले जाकर उसे जला दिया और मौका से फरार हो गया, पूरे मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।

