सिटी कोतवाली पुलिस की तत्परता से दोनों आरोपी गिरफ्तार
08 मई 2023
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] अब न्यायधानी में अपराध का ग्राफ दिनों-दिन बढ़ता ही जा रहा है, संस्कारधानी कहलाने वाला अब यहाँ न्यायधानी अपने चरम सीमा पर है। हत्या लूटपाट चोरी जैसे कई छोटी-बड़ी घटनाओं से लबरेज है।
शहर में एकबार फिर से बीच चौक में मामूली सी बात पर सरेराह चाकूबाजी की धटना की खबर सामने आई है। दो युवकों ने साइड नहीं देने पर चाकू से हमलाकर लहू लुहान कर दिया है। चौक में रेड सिग्नल इस चाकूबाजी का कारण बन गया है। एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर करीब 12.30 बजे सिरगिट्टी क्षेत्र के ग्राम धूमा निवासी भानू प्रताप पटेल गांधी चौक के पास रेड सिग्नल की वजह से अपनी बाइक रोककर खड़ा था। उसी समय पीछे से स्कूटी सवार दो युवक आए और उससे साइड मांगने लगे। भानूप्रताप ने रेड सिग्नल होने के कारण साइड नहीं दिया। इतने में दोनों बदमाश स्कूटी से उतरे और गाली गलौज देते हुए उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। बदमाश युवकों ने मारपीट के बीच चाकू निकाल लिया और भानू प्रताप के गले और सिर में वार कर दिया।
इस समय पास में खड़े लोग मुकदर्शक बने रहे। कोई भी बचाने के लिए नहीं आया। घायल युवक ने हमलावरों का मुकाबला करते हुए एक को पकड़ भी लिया था लेकिन वह हाथ छुड़ाकर भाग गया। फिलहाल पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है। एसपी के निर्देश पर CCTV फुटेज से आरोपियों की पहचान कर ली है। इसमें से एक अनस हुसैन को गिरफ्तार कर लिया गया है और सरफू अभी भी फरार है। पुलिस के अनुसार दोनो आदतन अपराधी है। दोनों आरोपी अत्यधिक नशे के आदी हैं जिनके विरुद्ध धारा 294, 324, 506, 34 आईपीसी 25 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।


