हेवेंस पार्क होटल के सामने हुई मारपीट मामले मे थाना तारबाहर पुलिस की कार्यवाही जारी अब तक 12 आरोपी गिरफ्तार…
13 मई 2023
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} बिलासपुर
ज्ञात हो कि विगत दिनों होटल हेवन्स पार्क के सामने गैंगवार में दूसरे ग्रुप के एक सदस्य को घेर कर युवकों ने जानलेवा हमला किया था जिसमे आरोपित अब तक ग्रुप के मुखिया कुख्यात अपराधी मैडी के साथ ही 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, उसी कड़ी में थाना तारबाहर की निरंतर सक्रियता से मैडी ग्रुप को घातक हथियार उपलब्ध कराने वाले अपराधी रानू खान को तारबाहर पुलिस ने खोज निकाला बताया जा रहा है कि यह युवक साईकिल और रिक्शा के चक्के के फ्राइविल को काटकर विशेष प्रकार का कांटा नुमा हथियार बनाने में माहिर है,और मैडी ग्रुप को यही घातक हथियार उपलब्ध कराता था तरबाहर पुलिस ने आज उसे गिरफ्तार कर लिया
उक्त गिरफ्तारी के बाद थाना प्रभारी मनोज नायक ने कहा कि आपराधिक गतिविधियों में लिप्त किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और अपराधियों के विरुद्ध हमारी कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।
आरोपी साबिर उर्फ रानू खान पिता अब्दुल खालिक उम्र 33 वर्ष साकिन तालापारा तैयबा चौक बाबजी हार्डवेयर के पास सिविल लाइन बिलासपुर

