सीएसपी सिविल लाइन ने डॉक्टर्स की उपस्तिथि में सिविल लाइन और तारबाहर थाने में किया द्वितीय सरहानीय प्रयास…
16 मई 2023
बिलासपुर-{जनहित न्यूज} बिलासपुर
आज सीएसपी संदीप पटेल ने
थाना तारबाहर और सिविल लाइन में बिलासपुर पुलिस पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के निर्देशन में एवं राजेंद्र जायसवाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे।
अवैध नशा के विरुद्ध अभियान निजात के अंतर्गत नशा के आदी हो चुके लोगों की काउंसलिंग नगर पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार पटेल (भा.पु.से.) के उपस्तिथि में।
डॉक्टर संजय श्रीवास्तव (IMA उपाध्यक्ष, MBBS, DPM) एवम डॉक्टर संजय यादव (BHMS) द्वारा की गई और उनके बारे में जाना गया तथा उनकी स्थिति को देखते हुए आगे समझाइश दी गई है।
जिससे कि उनसे नशा छूटे और स्वास्थ्य में सुधार हो। थाना तारबाहर में 2 व्यक्ति और सिविल लाइन में 1 व्यक्ति ने अभियान निजात से जागरूक होने के बाद नशा कम करना और धीरे धीरे पूरा त्यागना चाहते हैं बताए हैं ।





