मृतक की शिनाख्त करने एड़ी चोटी का दम लगा रही पुलिस…
06 जून 2023
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] न्यायधानी में दिन ब दिन बढ़ते जा रहे है आपराधिक घटनाओं का ग्राफ। रोजाना छोटे-बड़े घटना को सुनियोजित तरीके से अंजाम दिए जा रहे है, पुलिस प्रशासन की लाख कोशिशों के बावजूद अपराधी के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं जिन्हें शायद कानून का खौफ ही नही है, बड़े ही निडरता से कोई भी बड़ी घटना को अंजाम दिया जा रहा है, जिससे न्यायधानी की जनता की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे है। लोगो के बीच अब डर और भय का माहौल भी बनता जा रहा है। मंगलवार को ऐसे ही एक हाई प्रोफाइल क्राइम की घटना फिर सामने आई है। जिसमें बिलासपुर रायपुर हाइवे पर सिरगिट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत गुम्बर पेट्रोल पंप के पास एक चलती कार से एक युवक के शव को दोपहर सड़क पर फेंका कर कार सवार फरार हो गए।
इस घटना से सिरगिट्टी क्षेत्र में मची सनसनी। जिसकी उम्र लगभग 25- 30 वर्ष के करीब है, जैसे सड़क पर युवक की लाश फेंकी गई, मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, मौके में पहुँची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद सिम्स मरच्यूरी भेज दिया है, वही उसकी शिनाख्त के प्रयास में जुट गई है, इसके साथ ही पुलिस सरगर्मी से उस कार की तलाश भी कर रही है। फ़िलहाल युवक की शिनाख्त के लिए तमाम कोशिशें की जा रही है जिसके बाद ही इस मामले से पर्दा उठ पायेगा।


