विधायक पाण्डेय ने तत्काल आग से व्यापारियों को हुए नुकसान का मुआयजा देने कलेक्टर से की बात शासन को भी लिखा पत्र
14 जून 2023
बिलासपुर-(जनहित न्यूज़)
बिलासपुर रेलवे क्षेत्र के बुधवारी बाजार में आग लग गई है। इस घटना में सौ से ज्यादा दुकानें और गुमटियां जलकर खाक हो गई। आगजनी की घटना से बुधवाड़ी बाजार में हड़कंप मच गया है। व्यापारियों को लाखों रुपए नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
बुधवार को तड़के बिलासपुर के बुधवारी बाजार में आग लग गई। आग लगते ही पूरे बाजार में कोहराम मच गया। आसपास के लोगो ने इसकी सूचना पुलिस थाने को दी और इसके बाद फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। इधर कई लोगों ने दुकान के मालिकों को फोनकर के सूचना दी लिहाजा वो भी दौड़ते भागते बाजार पहुंचे। आग इतनी भीषण थी की दुकानों और उसमे रखे समानों को निकालने का अवसर ही नहीं मिला। बताया जा रहा है की बाजार में सुबह 4 बजे के आसपास आग लगी जो देखते ही देखते पूरे बाजार को अपने चपेट में ले लिया।
दुकानों में आग लगने की सूचना पाकर बुधवारी बाजार के व्यापारी और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां वहां पहुंच चुकी है। लेकिन इन सबके बावजूद आग इतनी भयंकर की इसकी चपेट में आकर कई दुकानें राख हो गई हैं।
आग में राख हुई दुकानों और गुमटियों की संख्या लगभग 100 बताई जा रही है।
आग पर काबू पाने दो घंटे मशक्कत् करनी पड़ी तब जा कर कही आग पर काबू पाया जा सका। परन्तु इस भीषण आग मे सब कुछ जल कर खाक हो गया
इस घटना में लाखों रुपए का नुकसान हुआ है जिसका आकलन होना अभी बाकी है।
वही बिलासपुर विधायक शैलेश पांडे ने इस भीषण आग से व्यापारियों को हुए नुकसान का मुआवजा देने कलेक्टर से बात की कलेक्टर ने आश्वासन भी दिया वही, विधायक पांडे ने इस आग में हुई हानि का मुआवजा देने हेतु शासन को भी पत्र लिखा है।


