15 जून 2023
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़}
बिलासपुर आश्रयनिष्ठा वेलफेयर सोसायटी संस्था द्वारा 14 जून रक्तदाता दिवस के अवसर पर स्वेच्छिक रक्दान शिविर का आयोजन किया गया जिसका उद्देश्य सिर्फ यही रहा कि बहुत लोगो भ्रांति होती ह की गर्मी में रक्तदान करने से सेहत खराब होती ह।जिसके कारण ब्लड बैंकों में ब्लड की बहुत कमी होने से बहुत बुरी स्थिति का सामना करना पड़ता है।कभी कभी जो नॉर्मल ग्रुप है वो भी मिलना मुश्किल हो जाता है। जिसको ध्यान में रखते हुए आश्रयनिष्ठा वेलफेयर सोसायटी की संयोजिका अरुणिमा मिश्रा ने अपनी सहयोगी संस्थाओ के साथ मिल कर इस शिविर का आयोजन किया।जिसमें संस्था के पदाधिकारियों सहित अन्य रक्तदाताओ ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया साथ ही महिलाओ में भी रक्तदान को लेकर अच्छा खासा उत्साह नज़र आया इतनी धूप गर्मी में भी महिलाओं ने रक्तदान कर शिविर को सफल बनाया। जिसमे हमारी सहयोगी संस्था टीम मानवता, लायंस क्लब रॉयल बिलासपुर,ब्रह्माकुमारीज़ राजयोग भवन टेलीफोन एक्सचेंज रोड, बिलासपुर,स्वर्णिम प्रभात सेवा संस्थान का भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ। हमारे सभी रक्तदाताओं ब्रह्माकुमारीज़ राजयोग भवन व लायंस क्लब रॉयल बिलासपुर की तरफ से पानी की बचत को जागरूक करते हुए उपहार स्वरूप वाटर सेविंग अलार्म व विशेष सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया।
जिसमे उपस्थित,ब्रह्माकुमारीज़ मुख्य शाखा राजयोग भवन टेलीफोन एक्सचेंज रोड की प्रभारी बी के स्वाति दीदी जी, बी के संतोषी दीदी जी,लायंस क्लब इंटरनेशनल के डिस्ट्रिक्ट पी आर ओ लायन कमल छाबड़ा,लायंस क्लब बिलासपुर रॉयल के अध्यक्ष लायन रोहन शाह टीम मानवता से राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रिंस वर्मा, अभिषेक ठाकुर, परी तिवारी,कुश तिवारी,मनोज सोनी मानस मिश्रा, मीरा राजपूत, शौर्य राजपूत।आश्रयनिष्ठा टीम से अध्यक्ष नितिन त्रिपाठी, हिमांशु कश्यप, गोविंद राय,बादल खान,पंकज मिश्रा, पलक श्रीवास्तव, गिरीश साहू अरुणिमा मिश्रा रहे।


