17 जून 2023
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] राष्टव्यापी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य श्री देवमुरारी बापू जी एक दिवसीय प्रवास पर भोपाल से बिलासपुर आज 18 जून दिन रविवार को बिलासपुर आ रहे है। जिनका उसलापुर स्टेशन पर पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रभारी श्री अमर रुपानी द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा। पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रभारी अमर रुपानी जी ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य देवमुरारी बापू जी द्वारा दोपहर 1बजे प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता की जाएगी जिसमें आगामी 2023 में छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव लडने की घोषणा की जाएगी।यह जानकारी राष्टव्यापी जनता पार्टी की छत्तीसगढ़ प्रभारी अमर रुपानी द्वारा दी गई।

