आदिपुरुष फिल्म का हुआ जमकर विरोध…हिंदु संगठनों के युवाओ ने घेरा मेग्नेंटों माल पुलिस ने किया गिरफ्तार फिर छोड़ा…
18 जून 2023
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] मैग्नेटो मॉल के पीवीआर में चल रहे आदि पुरुष फिल्म के प्रदर्शन के खिलाफ आज हिन्दु संघठनों ने किया जमकर विरोध प्रदर्शन युवाओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन करते हुए कहा की इस तरह हमारी आस्था पर प्रहार हम बिलकुल बर्दाश्त नहीं करेंगे और यदि इस मूवी पर शीघ्र की बैन नहीं लगाया गया तो हम उग्र प्रदर्शन करेंगे प्रदर्शन में बड़ी संख्या में शामिल युवा लगातार फिल्म के खिलाफ नारे लगाकर उसे प्रतिबंधित करने की मांग कर रहे थे।
प्रदर्शन कर रहे युवाओ को पुलिस ने
रोकने का भरकस प्रयास किया परन्तु भीड़ अत्यधिक होने के कारण उन्हे काबू मे नहीं ले पा रही थी फिर कुछ युवकों को गिरफ्तार कर भीड़ का ध्यान केंद्रित कर दिया गया और युवकों की गिरफ्तारी के बाद प्रदर्शन करते युवा थाना सिविल लाइन पहुँच गये तथा विरोध मे शामिल अपने साथियो की गिरफ्तारी पर भी जम कर नारे बाजी करते
सिविल लाइन के थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया की कुछ् युवक् आदि पुरुष मूवी का विरोध करने रामा मेग्नेंटों माल मे पहुँचे थे इसकी जानकारी मिलते ही सिविल लाइन और तारबहार पुलिस मौके पर पहुंच गई और प्रदर्शन कर रहे आधा दर्जन युवकों को हिरासत में लेकर अपने साथ ले आई है। वही विहिप के प्रांत अध्यक्ष डा: ललित मखीजा व विहिप के कार्य अध्यक्ष दीपक सोनी थाना सिविल लाइन पहुँच गये।
डा: ललित मखीजा ने कहा की आज इस मूवी का युवाओं ने विरोध किया है हमे उन युवाओं पर फ़क्र है और हम सनातन की रक्षा के लिए अपने प्राण तक व्योछावर कर देंगे लेकिन आस्था पर आंच नहीं आने देंगे उन्होने कहा की इस तरह की मूवी बनाना और उसे प्रदर्शन करना इसके लिए फिल्म मेकर के साथ ही डायरेक्टर के अलावा सेंसर बोर्ड भी जिम्मेदार है और हम इसका पुरजोर विरोध करते है तथा शीघ्र ही यदि इस मूवी को प्रतिबंधित नहीं किया गया तो हम उग्र आंदोलन करेंगे राम सिंह ठाकुर ने कहा की मुख्यमंत्री भूपेश ने कहा की जानता यदि इस मूवी का विरोध करेगी तो हम इसे बैन करेंगे और यहा तो उल्टा विरोध कर रही जानता को ही भूपेश की पुलिस गिरफ्तार कर रही है।
बहराल प्रदर्शनकारी युवाओं को सिविल लाइन थाने में गया। परन्तु कुछ समय बाद गिरफ्तार प्रदर्शंकारी सभी युवकों को थाने से ही छोड़ दिया गया।
इस विरोध प्रदर्शन मे मुख्य रूप से विश्व हिंदु परिषद के प्रांत उपाध्यक्ष्य डा: ललित मखीजा विहिप के ही जिला कार्य अध्यक्ष दीपक सोनी , करन गोयल, विवेक उपाध्याय,अंकुश
ठाकुर ,राम सिंह ठाकुर के अलावा वन्दे मातरम् मित्र मण्डल से महेंद्र जैन, डॉ के के साव ,अरविंद गर्ग व अन्य सदस्य के साथ ही भारी संख्या मे हिंदु संगठनों के सेकड़ो युवा विरोध प्रदर्शन मे शामिल हुए और विवादित
आदि पुरुष मूवी को तत्काल ही बैन करने की बात कही और यदि इसे बैन नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी।

